Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘सब लोग दिल्ली चलो’, पुलिस हिरासत में केजरीवाल की देश से अपील, कहा- युवा जाग चुका

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में जा रहे AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए.

Image Source- NMF Input
Loading Ad...

CJP प्रोटेस्ट में कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. कथित वोट चोरी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. 

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि सब लोग दिल्ली आएं. अगर पुलिस रोके तो उसी जगह को जंतर-मंतर बनाकर धरने पर बैठ जाएं. वोट चोरी कर जीत रहे मोदी जी लोकतंत्र को कुचलकर अपने फर्जीवाड़े को दबा रहे हैं, लेकिन अब देश का युवा जाग चुका है. मोदी जी की तानाशाही से डरने वाला नहीं है. 

‘तानाशाही से नहीं डरेगा युवा’

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है. देश का युवा अब जाग चुका है और वह मोदी जी की तानाशाही से डरने वाला नहीं है. अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा, क्योंकि लोग अब इनकी वोट चोरी को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं. सभी देशवासी अपने-अपने घरों से निकलिए और देश को बचाने के लिए इस संघर्ष में शामिल होइए. 

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने तानाशाही का तांडव शुरू किया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स हैं. किसी को अपने घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है. सड़क पर चलते हुए लोगों को पुलिस पकड़ रही है और किसी को कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है. इन्होंने पूरे देश के अंदर तानाशाही मचा रखी है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक मोदी जी चुनाव केवल वोट चोरी करके जीतते थे. अब मोदी जी रंगे हाथों पकड़े गए हैं और अब वे इसे दबाना चाहते हैं और इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं, लेकिन देश के लोग ऐसा नहीं होने देंगे, देश का युवा खड़ा हो चुका है. 

CJP नेताओं को डिटेन किए जाने पर उठाए सवाल

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास और गुरुग्राम से ध्रुव राठी और रत्ना सिंह जैसे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे देश के युवा बहुत गुस्से में हैं. जो लोग मेरी यह बात सुन रहे हैं, मैं पूरे देश के लोगों और युवाओं से हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि हम सब लोगों को मिलकर देश को बचाना होगा. 

अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग देश में जहां भी हैं, अभी अपने घर से निकलिए और दिल्ली की तरफ कूच कीजिए. दिल्ली आइए, चाहे स्कूटर पर आइए, पैदल आइए, बस में आइए, हवाई जहाज में आइए या ट्रेन में आइए. जैसे भी आ सकते हैं, आइए. जहां मोदी जी लोगों को रोकें, वहीं बैठ जाइए और उसी जगह को जंतर-मंतर बना दीजिए. पूरे देश को जंतर-मंतर बना दीजिए, लेकिन मोदी जी को वोट चोरी करने से रोकना पड़ेगा, नहीं तो यह देश और जनतंत्र नहीं बचेगा. 

अरविंद केजरीवाल आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि देश में इमरजेंसी से भी बदतर हालात हैं. हम मोदी के शासन वाली पूर्ण तानाशाही में जी रहे हैं. कॉकरोचों को सीधे उनकी फ्लाइट से ही गिरफ्तार कर लेना, मोदी के अंदर बैठे एक ऐसे खौफ को दर्शाता है जो पहले कभी नहीं देखा गया.
उन्होंने कहा, PM मोदी बहुत अच्छे से जानते हैं कि उन्होंने चुनाव केवल वोट चोरी करके जीता है और अब वह लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचलकर अपने इस फर्जीवाड़े को बचाने पर तुले हुए हैं. ज्ञानेश कुमार को तो पद छोड़ना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा.

Loading Ad...

संजय सिंह ने बताया ‘इमरजेंसी’

AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि एक चोर को बचाने के लिए मोदी ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है. पूरी दुनिया में यह पहला उदाहरण है, जहां एक चोर को बचाने के लिए पूरे देश को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पूरी दिल्ली बंद कर दी गई है और दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी रोक दी गई हैं.  केवल एक चोर को बचाने के लिए मोदी की ओर से आपातकाल से भी बुरी स्थिति पैदा कर दी गई है, क्योंकि उस वोट चोर ने वोट चोरी करके इनकी कई सरकारें बनवाई हैं. इसीलिए आम आदमी पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन कर रही है.

संजय सिंह ने कहा कि एक वोट चोर सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. ज्ञानेश कुमार और मोदी जी की जोड़ी देश में सरकारों की चोरी और वोट चोरी करेगी. मैं मोदी जी को एक सलाह देना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. अगर वे लोगों की आवाज को दबाएंगे, तो पूरे देश में उनके खिलाफ और विद्रोह खड़ा होगा और लोगों के मन में आक्रोश पैदा होगा। इसलिए इसे डंडे से निपटने की कोशिश मत कीजिए. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सबको इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है. दिल्ली और यह देश किसी की तानाशाही या हिटलरशाही से नहीं चल सकता. शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है. 

Loading Ad...

अरविंद केजरीवाल के साथ हाथपाईं का आरोप

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोग अपना हक मांगने देश की राजधानी आए हुए हैं. ऐसे तो अंग्रेज भी नहीं करते थे, जब महात्मा गांधी अपना हक मांगने के लिए दांडी मार्च करते थे, तो अंग्रेज भी उन्हें साबरमती से दांडी तक जाने देते थे और अपनी आवाज उठाने का मौका देते थे. आज की सरकार कह रही है कि नागरिक अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते. अगर इस देश में लोगों को अपनी बात नहीं कहने दी जाएगी, तो सरकार खुद अराजकता फैलाने का काम कर रही है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इतनी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स लगा दी गई है, जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन ने हमला कर दिया हो. सरकार, मंत्री और इंटेलिजेंस कहते थे कि ये लोग पाकिस्तानी और बांग्लादेशी हैं. अगर ये विदेशी हैं तो इनसे इतना डर क्यों है, पाकिस्तानी तो पाकिस्तान में बैठे हैं और बांग्लादेशी बांग्लादेश में बैठे हैं. ये हमारे ही देश के युवा हैं और वामपंथी संगठनों, हमारी छात्र विंग सहित कई अन्य छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है. ये लोग सुबह से अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं और हम गिरफ्तारियां देने से डरते नहीं हैं. 

Loading Ad...

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम अपने देश के संविधान और अहिंसा में विश्वास रखने वाले लोग हैं. जो भी लोग आ रहे हैं, वे पूरी तरह अहिंसक तरीकों से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने आ रहे हैं. इसलिए सरकार को उन्हें अपनी बात कहने देनी चाहिए और उनके खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. लोग आएंगे, अपनी बात रखेंगे और चले जाएंगे. जब सरकार हिंसा, भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स का इस्तेमाल करती है, तो देश में एक अराजक माहौल बनता है जिससे बचना चाहिए और देश में हमेशा एक सकारात्मक बातचीत का माहौल रहना चाहिए. 

ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए कितनों को जेल भेजेंगे- आतिशी

वहीं, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. 45,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. हजारों लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है. इंटरनेट बंद है और बाजार बंद करा दिए गए हैं. यह सब केवल उस व्यक्ति को बचाने के लिए किया जा रहा है जो BJP को अवैध तरीके से चुनाव जितवाता है. 

Loading Ad...

आतिशी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने पर दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्वक हिरासत में ले लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए कितने लोगों को सलाखों के पीछे डालेंगे?

सरकार होश में आए- गोपाल राय

AAP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर इन्होंने ब्लैक इमरजेंसी लागू कर रखी है. लाखों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, लोगों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है और छात्र-युवाओं को हिरासत में लिया जा रहा है. सरकार ने दिल्ली आने वाली ट्रेनें और मेट्रो बंद कर दी है. इसके बावजूद हजारों लोग पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन कर रहे हैं. आज ये हमें गिरफ्तार कर रहे हैं, तो हम गिरफ्तारियां देंगे और जेल जाएंगे. अगर इन्होंने पूरे देश में इसी तरह आपातकाल और तानाशाही थोपी, तो पूरा देश गिरफ्तारी देगा और इनकी जेलें छोटी पड़ जाएंगी. इसलिए सरकार होश में आए क्योंकि इतिहास ने तानाशाही का अंजाम देखा है और इस तानाशाही का जवाब भी इतिहास में दर्ज होगा, हम लड़ेंगे, जेल जाएंगे और आगे भी इस लड़ाई को जारी रखेंगे.

Loading Ad...

वोट चोरी कर देश से गद्दारी- संजीव झा

बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि पूरी दिल्ली की किलाबंदी कर दी गई है और बीएसएफ, आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ को तैनात करके दिल्ली को छावनी बना दिया गया है. लोगों को परेशान करते हुए ट्रेनें और बसें बंद कर दी गई हैं और यह सब सिर्फ ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए किया जा रहा है. ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करके देश से गद्दारी की है, इसलिए उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार उन्हें बचाने के लिए यह किलाबंदी कर रही है.

संजीव झा ने आगे कहा कि कई शहादतों के बाद हमारा देश गणतंत्र बना है और कोई भी हमारे अभिव्यक्ति के अधिकार को छीन नहीं सकता. अगर बोलने का अधिकार छीना जाएगा, तो लोग सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे. सरकार तीन दिन से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के घरों पर पुलिस भेजकर डराने की कोशिश कर रही है. हम तो सिर्फ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे थे, लेकिन अब समय आ गया है कि बात सिर्फ ज्ञानेश कुमार से नहीं बनेगी, अब मोदी हटाओ, देश बचाओ.

Loading Ad...

विधायक संजीव झा ने कहा कि इतनी पुलिस और इतनी बैरिकेडिंग किस बात का डर है? जनता सिर्फ़ सवाल पूछ रही है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रही है. याद रखिए, लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बड़ी ताकत है. 

केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील करने पर AAP ने BJP पर बोला हल्ला

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने उनके घर में ही डिटेन कर लिया. अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होने वाले थे. वह अपने घर से निकलते, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस की किलेबंदी पर आम आदमी पार्टी ने BJP और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. सांसद संजय सिंह ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल का घर जंतर मंतर है? हमारे कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल के घर आने से कैसे रोका जा सकता है? 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया 'अपहरण' का आरोप, TMC सांसदों के साथ थाने में डाला डेरा, Video

उधर, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में आपातकाल लगा हुआ है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के घर से गिरफ्तार किया जा रहा है. एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के घर को पुलिस ने किले में बदल दिया है. BJP शासन में देश की राजधानी दिल्ली में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि PM मोदी को इतना क्या डर है कि अरविंद केजरीवाल के घर आने जाने वालों को भी गिरफ्तार कर रहे हैं. 

दिल्ली पुलिस ने AAP कार्यालय को भी किया सील

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को भी सील कर दिया. पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया. इस पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि पुलिस को इतना भी क्या डर है, जो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को भी उसे सील करना पड़ा. क्या अब हमारे कार्यकर्ता अपने कार्यालय भी नहीं आ सकते?

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...