Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘छात्रों की हर मांग होगी पूरी’, छात्र आंदोलन पर विधानसभा में हंगामा, हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान लेकिन रख दी ये शर्त

झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा. राजधानी रांची में खुले आसमान के नीचे बैठे उम्मीदवार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. इस बीच CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान आया है.

Image Source- IANS
Loading Ad...

झारखंड में JPSC पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान आया है. उन्होंने आंदोलन को लेकर कहा है कि 'हमने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए पहले ही सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा दिए हैं. सरकार हर छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है. उनकी हर इच्छा पूरी होगी.’

झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा. राजधानी रांची में खुले आसमान के नीचे बैठे उम्मीदवार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. वहीं, प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य छात्र संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है. इस बीच विधानसभा में भी इस मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बड़ा गतिरोध देखने को मिला. विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर हंगामा किया. अब इस पूरे मामले पर CM हेमंत सोरेन ने छात्रों के साथ बातचीत के विकल्प रखे हैं.

हेमंत सोरेन ने क्या कहा? 

Loading Ad...

JMM के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार का कहना है कि सभी फैसले छात्रों के हित में होंगे. हेमंत सोरेन ने कहा, 

Loading Ad...

‘जो माध्यम हैं, वो हमने बता दिया है और बात करने के लिए भी हम लोग तैयार हैं. सरकार हर छात्र की समस्या का समाधान करने की इच्छा रखती है. जो छात्रों की इच्छा है, उस इच्छा को हम जयपाल सिंह स्टेडियम से बाहर तक ले जाने की कोशिश में हैं.’

उन्होंने छात्र-छात्राओं से बदलाव के लिए कुछ सुझाव भी मांगे हैं. हालांकि इस दौरान सरकार ने यह भी साफ किया कि केवल छात्रों से ही बात की जाएगी. उनके प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के होने पर सरकार ने ऐतराज जताया है. दरअसल, आंदोलनकारी छात्रों ने बातचीत के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी बनाया है. इस प्रतिनिधिमंडल में 8 छात्र प्रतिनिधि, अभिभावकों के प्रतिनिधियों के तौर पर 2 पत्रकार और एक कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं.’

Loading Ad...

आंदोलन में बच्चे भी पहुंचे

प्रदर्शन में अब आम जनता और स्कूली बच्चे भी शामिल हो रहे हैं. छठी कक्षा का 13 वर्षीय छात्र जैद भी आंदोलन में पहुंचा. जैद ने कहा, ‘हम कड़ी मेहनत करते हैं, दिन-रात एक कर देते हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं. उसके बाद हमें क्या देखने को मिलता है? या तो परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है या फिर परीक्षा ही रद्द कर दी जाती है.’

यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: छात्रों का सत्याग्रह 14वें दिन भी जारी, प्रदर्शनकारी की बिगड़ी तबीयत, आज झारखंड विधानसभा घेरेंगे छात्र संगठन

सरकार की ओर से मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि समाधान निकाला जाएगा. उन्होंने कहा, ‘ये हमारे युवा और हमारे बच्चे हैं. हम समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं. हम बातचीत करेंगे. एक समिति बनाई गई है और समिति उनसे मुलाकात करेगी.’  वहीं, छात्रों की मांगों को लेकर BJP विधायकों ने सोरेन सरकार को घेरा. विधानसभा के बाहर विपक्ष ने जमकर हल्ला बोला और नारेबाजी की. 

Loading Ad...

क्या है छात्रों की मांगें

यह भी पढ़ें

  • 14 दिन से रांची में छात्र संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी
  • JPSC परीक्षा की जांच CBI और ED करवाए जाने की मांग 
  • पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग 
  • TSR डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) से कराई गई सभी परीक्षा रद्द करने की मांग
  • TDPL को ब्लैकलिस्ट कर TCS जैसी भरोसेमंद कंपनी से परीक्षा करवाने की मांग 
  • JPSC और JSSC के भ्रष्टाचारी अधिकारियों को हटाए जाने की मांग 

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...