Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'रावण के इन रूपों को भी खत्म करें...', विजयादशमी पर योगी की पाती में बड़ा सामाजिक संदेश, कुरीतियों से मुक्ति का किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों से नशे की लत, दहेज-प्रथा, जातीय भेदभाव और पारिवारिक कलह जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्ति का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने सत्य, धर्म, कानून के शासन और सामाजिक समरसता के जरिए स्वस्थ परिवार व समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाने पर जोर दिया.

Image Source: NMF INPUT
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों से अहंकार, अन्याय, भेदभाव और नकारात्मकता रूपी रावण के दहन के साथ नशे की लत, पारिवारिक कलह, जातीय भेदभाव और दहेज-प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति का संकल्प लेने का आह्वान किया है. 

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में कहा कि अन्यायी और अधर्मी चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है. उन्होंने कानून के शासन, नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक समरसता को रामराज्य के आदर्शों से जोड़ते हुए जनभागीदारी के जरिए स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण पर जोर दिया.

CM योगी ने दी महानवमी और विजयादशमी की शुभकामना

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की महानवमी की बधाई और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा का प्रबल पराक्रम और प्रभु श्रीराम का धर्मनिष्ठ जीवन अन्याय के प्रतिकार, नारी-सम्मान तथा कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय के शाश्वत संदेश का प्रतीक है. योगी ने कहा कि सनातन संस्कृति विजय के उल्लास के साथ विनम्रता और ज्ञान के प्रति सम्मान का भाव भी सिखाती है. लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम ने लक्ष्मण को मृत्यु शय्या पर पड़े रावण से ज्ञान प्राप्त करने के लिए भेजा.

Loading Ad...

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से मिलती है मातृभूमि के प्रति प्रेम की प्रेरणा

Loading Ad...

वहीं, स्वर्णमयी लंका के वैभव के बजाय उन्होंने अपनी जन्मभूमि अयोध्या को वरीयता दी और लंका का राजपाट उसके उत्तराधिकारी को सौंप दिया. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के शब्द, 'जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी', मां और मातृभूमि के प्रति प्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं. मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के संदेश को आत्मसंयम, समता, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों से जोड़ते हुए कहा कि ये मूल्य भारत की विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में अलग-अलग रूपों में अभिव्यक्त होते हैं. 

सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है प्रभु श्रीराम का जीवन

प्रभु श्रीराम का जीवन समरसता और सामाजिक एकात्मता का प्रतीक है. रामलीला के मंचन से लेकर उसे देखने आने वाले दर्शकों तक, सभी लोग बिना किसी भेदभाव के उत्साह के साथ इन उत्सवों में भाग लेते हैं. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा के आदर्श केवल भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विश्व के अनेक देशों की सांस्कृतिक परंपराओं में भी समाहित हैं. इन आदर्शों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब वे हमारे आचरण और शासन-व्यवस्था में भी दिखाई दें. 

Loading Ad...

यह भी पढ़े: योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, लखनऊ की कई बेटियों ने हासिल किया मुकाम

नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप प्रदेश सरकार ने कानून के शासन और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं. इसी क्रम में प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे. यह क्षेत्र ‘श्रीकृष्णपुरी’ के रूप में विकसित होगा. 

Loading Ad...

माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ने कानून के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने के साथ निवेश, उद्योग और विकास के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में योगदान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और समरस समाज के निर्माण के लिए शासन के प्रयासों के साथ जनभागीदारी भी आवश्यक है. उन्होंने प्रदेशवासियों से विजयादशमी पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ व्यक्तिगत और सामूहिक संकल्प लेने की अपील की.

यह भी पढ़े: CM योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा और शिक्षा नदी के दो किनारे

Loading Ad...

नशे की लत से पीड़ित लोगों के प्रति संवेदना दिखाने की अपील

योगी ने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति किसी व्यसन से पीड़ित है, तो उसके प्रति तिरस्कार का भाव रखने के बजाय सहयोग और संवेदना का व्यवहार किया जाना चाहिए. ऐसे लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी के माध्यम से ही स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और समृद्ध उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के संदेश के जरिए प्रदेशवासियों से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ जनता की भागीदारी से ही एक सुरक्षित, समरस और समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण संभव है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...