Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'चुनाव आने वाले हैं...', CBI की कार्रवाई पर भड़के CM भगवंत मान, रेड को लेकर उठाया बड़ा सवाल

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. OSD मामले में CBI ने FIR में नामजद लोगों को समन भेजे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने CBI की रेड को चुनाव से जोड़ते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव से पहले ऐसी कार्रवाई करना उनका तरीका है.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल तेजी से गरमाता दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुमन और अन्य लोगों के खिलाफ CBI की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. इस बीच CBI ने FIR में नामजद लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है.

क्या है मामला?

दरअसल, CBI ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर तलाशी ली थी. इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान का चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस और OSD राजबीर सिंह घुमन से जुड़े परिसर भी शामिल थे. यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई, जिसमें ED से मिली जानकारी के आधार पर CBI को कथित भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज कर जांच करने को कहा गया था. CBI के मुताबिक, मामले में अधिकारियों की पोस्टिंग, सरकारी मंजूरियों, टेंडर, लाइसेंस और अन्य प्रशासनिक मामलों में कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच की जा रही है. एजेंसी ने तलाशी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और दस्तावेज जब्त किए हैं. जांच अभी जारी है और आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

Loading Ad...

रेड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

Loading Ad...

CBI की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में चुनाव नजदीक आते ही केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है. मान ने कहा कि CBI की रेड से ही पता चल गया है कि पंजाब में चुनाव आने वाले हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके कैंप ऑफिस समेत अन्य जगहों पर हुई कार्रवाई का मकसद सरकार और उन्हें बदनाम करना है. मान ने यह भी कहा कि CBI की टीम ने कई घंटे तक तलाशी ली, लेकिन उनके मुताबिक एजेंसी को कुछ नहीं मिला. मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि अगर रेड हुई है तो एजेंसी को यह भी बताना चाहिए कि आखिर क्या बरामद हुआ.

यह भी पढ़े: आर्थिक आजादी से रंगला पंजाब तक... CM भगवंत मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

Loading Ad...

हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

इस पूरे मामले का एक अहम पहलू यह है कि CBI की जांच सीधे राजनीतिक बयानबाजी के कारण नहीं, बल्कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश के बाद शुरू हुई है. पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है.

बताते चलें कि अभी यह मामला जांच के दौर में है. एक तरफ CBI आरोपों की पड़ताल कर रही है, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान इसे चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. ऐसे में पंजाब की राजनीति में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और कितना असर डालता है, इस पर सभी की नजर बनी रहेगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...