Advertisement
15 साल से बंगाल में राज कर रही थी ‘दीदी’, लेकिन मोदी ने TMC का कर दिया बोरिया बिस्तर पैक, अब हुई घनघोर बेइज्जती
Bengal VidhanSabha Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सियासी सूरत बदल दी है..इस बार मतगणना में चार ऐसे जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है. ये जिले उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल दोनों क्षेत्रों से हैं.
Advertisement
Bengal VidhanSabha Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सियासी सूरत बदल दी है..इस बार मतगणना में चार ऐसे जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है. ये जिले उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल दोनों क्षेत्रों से हैं.
उत्तर बंगाल - अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भाजपा का दबदबा
उत्तर बंगाल के दो जिले, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी, में भाजपा का दबदबा देखने को मिल रहा है. अलीपुरद्वार की पांच सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जिनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी), और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं. वहीं, जलपाईगुड़ी की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जिनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं. इन क्षेत्रों में चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासी और राजबंशी वोटरों का अहम योगदान रहता है, जो अब भाजपा के पक्ष में नजर आ रहे हैं.
Advertisement
दक्षिण बंगाल - झारग्राम और पश्चिम बर्धमान में भाजपा की बढ़त
Advertisement
दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान जिलों में भी भाजपा का प्रदर्शन मजबूत है. झारग्राम जिले की चार सीटों पर सुबह 10:30 बजे तक के रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इनमें नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम, और बिनपुर (एसटी) शामिल हैं. झारग्राम, जो कभी माकपा का गढ़ हुआ करता था, 2011 के बाद टीएमसी के मजबूत इलाके के रूप में उभरा था, लेकिन अब भाजपा ने इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत की है.
वहीं, पश्चिम बर्धमान जिले की सात सीटों (पांडाबेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, रानीगंज, जमुरिया, आसनसोल दक्षिण, और आसनसोल उत्तर) पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है. खासतौर पर आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल लीड कर रही हैं, जो फैशन डिजाइनर से नेता बनी हैं.
प्रधानमंत्री मोदी का दावा - कई जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुलेगा
Advertisement
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि इस बार बंगाल के कई ऐसे जिले होंगे, जहां तृणमूल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा. शुरुआती रुझान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि मोदी का यह दावा सही साबित हो सकता है, क्योंकि कई जिलों में भाजपा ने बढ़त बना रखी है और टीएमसी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं.
नतीजे क्यों महत्वपूर्ण हैं?
यह भी पढ़ें
इन शुरुआती रुझानों से यह स्पष्ट होता है कि पश्चिम बंगाल की सियासत में बदलाव की बयार चल रही है. भाजपा का उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल में मजबूती से उभरना तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब प्रधानमंत्री मोदी के बयान को भी सही ठहराया जा रहा है. इस चुनावी मुकाबले में इन जिलों का नतीजा बंगाल के पूरे राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर सकता है.