×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरियाणा में RS चुनाव के बाद क्रॉस‑वोटिंग मामला तेज़, पार्टी ने कड़े कदम उठाए

हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव मेंक्रॉस‑वोटिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रतिया से अपने विधायक जरनैल सिंह को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

Author
20 Mar 2026
( Updated: 20 Mar 2026
01:11 PM )
हरियाणा में RS चुनाव के बाद क्रॉस‑वोटिंग मामला तेज़, पार्टी ने कड़े कदम उठाए
Advertisement

हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस ने पांचवें विधायक को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किया है. इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरीप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वाले चार विधायकों रेणु बाला, शैली चौधरी, मोहम्मद इलियाज और मोहम्मद इजराइल के नाम सार्वजनिक किए थे. 

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस‑वोटिंग मामला 

बता दें कि हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती थी. इस चुनाव के दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन और क्रॉस-वोटिंग की शिकायत देखने को मिली थी. भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की थी. भाजपा समर्थित इंडिपेंडेंट कैंडिडेट सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

चुनाव परिणाम: भाजपा और कांग्रेस दोनों को एक‑एक सीट

राज्यसभा चुनाव में 88 विधायकों ने मतदान किया था. इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे थे. 90 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 48 सीटें हैं, कांग्रेस के पास 37 सीटें, इंडियन नेशनल लोकदल के पास दो सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों के पास तीन सीटें हैं.

राजनीतिक हलचल: CEC से शिकायत तक

जब वोटों की गिनती पूरी हुई तो दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि चुनाव की निष्पक्षता में दखल देने की कोशिशें की जा रही हैं. मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से अनुरोध किया था कि नतीजों की घोषणा से पहले वे पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा में पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायकों को बधाई दी थी. उन्होंने भरोसा जताया था कि पार्टी को पहले से ही जीत का भरोसा था और उसी विश्वास के साथ चुनाव लड़ा गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें