Advertisement
CM योगी बरेली में करेंगे 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
UP: CM योगी नाथ नगरी बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों का करेंगे सम्मान. पुलिस प्रशासन के सूचना तंत्र को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में सराहनीय भूमिका निभाने के उपलक्ष्य में ग्राम प्रहरियों का यह सम्मान समारोह रिजर्व पुलिस लाइन में होगा.
Advertisement
CM योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 13 अक्टूबर यानी आज नाथ नगरी बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान करेंगे. पुलिस प्रशासन के सूचना तंत्र को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में सराहनीय भूमिका निभाने के उपलक्ष्य में ग्राम प्रहरियों का यह सम्मान समारोह रिजर्व पुलिस लाइन में होगा.
इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहेंगे. इनके साथ ही सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार सहित बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. डी.सी. वर्मा, डॉ. एम.पी.आर्य व विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह भी मौजूद रहेंगे..
योगी सरकार में तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
Advertisement
वहीं CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को पारदर्शी एवं योग्यता आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. UP अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अवर अभियंता (यांत्रिक) और अवर अभियंता (विद्युत) के कुल 1536 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं. इससे प्रदेश के तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का नया अवसर उपलब्ध होगा.आयोग द्वारा सोमवार को अवर अभियंता (यांत्रिक) के 1156 पदों के लिए तथा अवर अभियंता (विद्युत) के 380 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है.
Advertisement
योगी सरकार की औद्योगिक नीति को मिली नई ताकत, 20 हजार हेक्टेयर में आकार लेगा ‘न्यू नोएडा’
यांत्रिक के 1156 पदों के लिए 3 नवंबर से आवेदन
Advertisement
अवर अभियंता (यांत्रिक) मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे...शुल्क समायोजन एवं आवेदन में अनुमन्य संशोधन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.
यह भी पढ़ें