Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

नवरात्रि पर CM योगी का महिलाओं को लेकर बड़ा संदेश, बोले- विकास की धुरी बनी नारी शक्ति

शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार में यूपी में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूती मिली है. उन्होंने दावा किया कि आज बेटियां नाइट शिफ्ट में काम कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं.

Image Source: IANS
Loading Ad...

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में आए बदलाव को रेखांकित किया है. उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही है.

नारी सुरक्षा और सम्मान को मिली नई दिशा

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बनाने के साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है. वर्ष 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं.

Loading Ad...

स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने का दावा

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व आज नारी शक्ति कर रही है. वहीं, महिला कार्यबल भागीदारी दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है. यह महिलाओं के बढ़ते विश्वास और उनके लिए उपलब्ध अवसरों के विस्तार का स्पष्ट प्रमाण है. उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही हैं. 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' और 'पोषण अभियान' से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को संबल मिला है. 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' और 'सुकन्या समृद्धि योजना' बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, बेकार एंबुलेंस को लेकर की कार्रवाई

महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कई पहल

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में भारतीय संस्कृति के आदर्श 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः' का  जिक्र करते हुए कहा कि इसी भावना को आत्मसात कर प्रदेश की डबल इंजन सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 'सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश' के माध्यम से 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर अग्रसर है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि मुख्यमंत्री के संदेश में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को नारी सशक्तीकरण के प्रमुख आधार के रूप में प्रस्तुत किया गया है. सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के जरिए महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने तथा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...