Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM योगी ने 15 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, खेल प्रतिभाओं को मिला सरकारी सेवा में अवसर

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए नई संस्कृति विकसित हुई है. सरकार ने खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए उन्हें सम्मान, रोजगार, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

Image Credit: Facebook/MYogiAdityanath
Loading Ad...

खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले 15 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए. विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को सरकारी सेवा से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ी भी शामिल हैं.

चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार ने जारी की 3 करोड़ रुपये की पहली किश्त

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

Loading Ad...

कुशीनगर की आइस प्रजापति - बॉक्सिंग
मेरठ के शार्दूल विहान - शूटिंग
लखनऊ के आमिर अली - हॉकी
उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के हिमांशु तिवारी - बैडमिंटन
मुरादाबाद के मोहित पाल - शूटिंग
गाजीपुर की अनन्या राय - वॉलीबॉल
जबलपुर की रागिनी मार्को - तीरंदाजी
भदोही की तान्या चौधरी - एथलेटिक्स
बरेली की सुहानी राजपूत - भारोत्तोलन
लखनऊ की तनु भारती - साइकिलिंग
दिल्ली के प्रणय शर्मा - कराटे
वाराणसी के अभिषेक यादव - बॉक्सिंग
मुजफ्फरनगर के अमरेश - कबड्डी
गोरखपुर की प्रतिमा सरोज - हॉकी
लखनऊ के अभय सिंह राठौर - बॉक्सिंग

Loading Ad...

खेल अभी खत्म नहीं हुआ, पुलिस सेवा के साथ पदक जीतने का भी अवसर: केशव प्रसाद मौर्य

Loading Ad...

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम लगातार होते हैं, लेकिन देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का आनंद और गौरव कुछ अलग है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने खेल के माध्यम से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है और अब उन्हें पुलिस सेवा के माध्यम से जनसेवा का अवसर मिलने जा रहा है. यह उनके लिए नई जिम्मेदारी और नए दायित्व की शुरुआत है. उपमुख्यमंत्री ने नवचयनित खिलाड़ियों से कहा कि खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर उन्हें पुलिस सेवा में आने का अवसर मिला है, लेकिन उनका खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. पुलिस सेवा के साथ-साथ उनके पास खेल के मैदान में भी देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है और ऐसे समय में पुलिस सेवा का हिस्सा बनना गौरव की बात है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, अब पुलिस की वर्दी में निभाएंगे नई जिम्मेदारी

खेल प्रतिभाओं को सम्मान और रोजगार दे रही योगी सरकार: खेल मंत्री

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए नई संस्कृति विकसित हुई है. सरकार ने खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए उन्हें सम्मान, रोजगार, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चाहे एशियन गेम्स हों, कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक, पैरालंपिक या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने और पुरस्कार राशि उपलब्ध कराने का काम किया गया है. खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है. जिन पदों पर पहले सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से भर्ती होती थी, उन्हें आयोग के दायरे से बाहर कर कुशल खिलाड़ियों को सीधे भर्ती के माध्यम से अवसर देने की व्यवस्था की गई. अब तक ऐसे 17 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी जा चुकी है. खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप उच्च पदों पर भी नियुक्तियां दी गई हैं. डिप्टी एसपी, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर खिलाड़ियों को अवसर देकर सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि खेल प्रतिभा को सरकारी सेवा में भी सम्मानजनक स्थान मिलेगा.

/">

कुशल खिलाड़ी प्रदेश और यूपी पुलिस के वैश्विक राजदूत: डीजीपी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर देने की नीति के तहत 470 प्रतिभाशाली खिलाड़ी पुलिस परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के 427 खिलाड़ी तथा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 43 खिलाड़ी शामिल हैं. वर्ष 2022 से अब तक 950 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस में की जा चुकी है. यह केवल भर्ती का आंकड़ा नहीं, बल्कि खेल प्रतिभाओं को सम्मान, अवसर और जनसेवा से जोड़ने की प्रभावी व्यवस्था का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि खेल और पुलिस सेवा में गहरा संबंध है. खेल खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, धैर्य, फिटनेस और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है. यही गुण पुलिस सेवा के लिए भी आवश्यक हैं. मैदान पर खिलाड़ियों की जीत उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाती है, जबकि वर्दी में उनका आचरण जनता के विश्वास को मजबूत करता है. प्रदेश में कुशल खिलाड़ियों के लिए भर्ती के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन और शीर्ष उपलब्धियों पर पुलिस उपाधीक्षक पद तक सीधी नियुक्ति जैसी व्यवस्थाएं लागू हैं. अब तक कुशल खिलाड़ियों को निरीक्षक/दलनायक पीएसी के पद पर 14 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी गई हैं, जिनमें पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं. इसी प्रकार उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पद पर 59 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी गई हैं, जिनमें 21 महिलाएं और 38 पुरुष हैं. मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी के पद पर भी 440 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने विगत एक दशक में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिताओं में 1105 पदक अर्जित किए हैं. वहीं वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने 95 पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. डीजीपी ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी मैदान पर पदक जीतता है तो उसके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश और देश का नाम भी गौरवान्वित होता है. इसलिए कुशल खिलाड़ी केवल पुलिस संगठन के गौरव नहीं, बल्कि प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के वैश्विक राजदूत भी हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...