Advertisement
काशी से वडनगर तक 2300 KM की बाइक रैली, छत्तीसगढ़ के 54 युवाओं का सीएम साय ने किया सम्मान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 15 सितंबर को इन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर छत्तीसगढ़ से रवाना किया गया था. यात्रा पूरी कर लौटने पर उनके लिए मुख्यमंत्री आवास पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.
Advertisement
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आवास पर भाजपा युवा मोर्चा के उन कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बनारस से वडनगर तक बाइक रैली पूरी की. पांच राज्यों से होकर निकली इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने करीब 2300 किलोमीटर का सफर तय किया.
छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूरी की बाइक यात्रा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में जनसेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे किए हैं. इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जा रहा है. अभियान के तहत प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक बाइक रैली का आयोजन किया गया था.
Advertisement
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वडनगर तक आयोजित सेवा संकल्प बाइक यात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा साथियों का आज मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ के मेरे इन साथियों ने प्रधानमंत्री जी के ‘राष्ट्र प्रथम, जनसेवा सर्वोपरि’ के भाव को आत्मसात करते हुए साहस, अनुशासन और टीम भावना के साथ ‘सेवा ही संकल्प’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। अपने युवा साथियों का उत्साह देखकर विश्वास और मजबूत होता है कि युवाशक्ति की भागीदारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को घर-घर तक पहुँचाएगी। आपका यही सेवाभाव जरूरतमंदों का संबल बने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाए, यही कामना है। सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @narendramodi #SevaSankalpAbhiyan
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 12, 2026Advertisement
Loading Ad...
सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने काशी से वडनगर तक बाइक से 2300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की. इस दौरान रैली उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए गुजरात पहुंची. यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से संपर्क किया. यात्रा केवल बाइक रैली तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस दौरान कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई. इस तरह कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान जनसंपर्क और सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया.
मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर को इन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर किया था रवाना
Advertisement
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 15 सितंबर को इन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर छत्तीसगढ़ से रवाना किया गया था. यात्रा पूरी कर लौटने पर उनके लिए मुख्यमंत्री आवास पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.
यह भी पढ़ें
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए. सीएम साय ने कहा कि उनकी यात्रा अच्छी रही और उन्हें इससे काफी कुछ सीखने को मिला. उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मिली प्रेरणा और अनुभव का लाभ आगे छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा.