जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आजादपुर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- जिम्मेदारी तय किए बिना नहीं सुधरेगी व्यवस्था

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि केशवपुरम जोन का कहना था कि यह इलाका उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है जबकि सिविल लाइंस जोन का कहना था कि उसकी सीमा यहां से शुरू नहीं होती.

Author
02 Oct 2026
( Updated: 02 Oct 2026
07:31 PM )
आजादपुर में स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- जिम्मेदारी तय किए बिना नहीं सुधरेगी व्यवस्था
Image Credit: Facebook/Rekha Gupta
Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आजादपुर इलाके में 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान देने की अपील की.

स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस जगह को चुना ताकि यहां सफाई की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया जा सके और नगर निकायों के बीच जिम्मेदारी तय की जा सके.

Advertisement

उन्होंने कहा, ''जब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्वच्छता कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई, तो मैंने खास तौर पर इस जगह को चुना, ताकि कमिश्नर का ध्यान इस ओर दिलाया जा सके. मैं अक्सर उनसे कहती थी कि यह इलाका 'नो मैन्स लैंड' जैसा है. यह मंडी का पिछला गेट है, जहां हमेशा भारी मात्रा में कचरा जमा रहता है.''

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि केशवपुरम जोन का कहना था कि यह इलाका उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है जबकि सिविल लाइंस जोन का कहना था कि उसकी सीमा यहां से शुरू नहीं होती.

उन्होंने कहा, ''जहां कचरे की इतनी गंभीर समस्या है और दोनों जोन जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं, वहां मैंने सीधे कमिश्नर को बुलाने का फैसला किया, ताकि यह साफ हो सके कि यह इलाका आखिर किसके अधिकार क्षेत्र में आता है. जवाबदेही तय होना जरूरी है क्योंकि इस तरह काम नहीं हो सकता.''

Advertisement

उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारी तय करनी होगी और व्यवस्थित तरीके से काम करना होगा.

‘इंच-इंच पर करना होगा काम’


उन्होंने कहा, ''अगर आप अपने शहर को साफ करना चाहते हैं, तो आपको इंच-इंच पर काम करना होगा. यह तय करना जरूरी है कि किस काम के लिए कौन जिम्मेदार है. अगर जिम्मेदारी तय नहीं होगी, तो काम भी नहीं होगा.''

पिछले एक साल में इलाके में आए बदलावों का जिक्र करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यहां धूल कम हुई है और सड़कों की हालत में भी सुधार हुआ है.

उन्होंने कहा, ''आज मुझे एक साल में आया बदलाव दिखाई दे रहा है. हमने इलाके की सफाई की है, धूल कम हुई है और पहले यहां की सड़कें धंस जाती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है. मैं पीडब्ल्यूडी को बधाई देना चाहती हूं कि इस बार इस इलाके की सड़कें नहीं धंसीं.''

Advertisement

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

उन्होंने कहा, ''यह इलाका आदर्श नगर है और इस बार यहां सड़क नहीं धंसी.'' रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. उन्होंने कहा कि 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आजादपुर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया गया.

उन्होंने कहा कि 12 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज हर व्यक्ति का संकल्प और देशव्यापी जन आंदोलन बन चुका है. इस अभियान ने स्वच्छता को केवल प्रशासन की जिम्मेदारी न मानकर नागरिक कर्तव्य और जीवन के मूल्य के रूप में स्थापित किया है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने और जनभागीदारी के जरिए ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और स्वच्छ दिल्ली’ के संकल्प को और मजबूत करने की अपील की.

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधायक राजकुमार भाटिया, उत्तरी क्षेत्र वार्ड समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, नगर निगम पार्षद मुकेश गोयल, सुमन शर्मा, अजय खटाना और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान क्या है?

Advertisement

'सेवा मेरा योगदान' अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों का हिस्सा है.

एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्षों को चिह्नित करना और ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़ें

वहीं, 'सेवा पखवाड़ा' 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला 15 दिवसीय कार्यक्रम है. इस दौरान सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आसपास होती है और समापन गांधी जयंती पर होता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें