Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप, थाने तक पहुंचा मामला

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेता आपस में भिड़ गए और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिए. इस दौरान सपा की महिला सम्मान के दावे की भी कलई खुल गई.

Image Source- NMF Input
Loading Ad...

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की राजनीति का एक ऐसा चेहरा सामने आया, जिसने पार्टी के अंदरूनी अनुशासन, कार्यकर्ताओं के बीच कलह और महिला सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए.  प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेता आपस में भिड़ गए और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिए. वहीं इस पूरे घटनाक्रम का गोरखपुर प्रेस क्लब ने संज्ञान लेते हुए कैंट थाने में तहरीर दे दी है. 

मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की गईः नगीना प्रसाद

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने आरोप लगाया कि सपा नेता अंशुमान सिंह के साथ कई लोग असलहे लेकर पहुंचे और विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. आरोप है कि अंशुमान सिंह के बेटे ने भी साहनी के साथ मारपीट की. 

Loading Ad...

‘असलहा लेकर कुर्सी आगे बढ़ाने का बनाने लगे दबाव’ 

Loading Ad...

नगीना प्रसाद साहनी ने बताया कि, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम चल रहा था, तभी अंशुमान सिंह अपने साथ कई लोगों को लेकर पहुंचे. आरोप है कि उनके साथ आए लोग असलहे लिए हुए थे और कुर्सी आगे बढ़ाने का दबाव बनाने लगे. 

‘कॉन्फ्रेंस में साहनी के बगल में महिला नेता काजल निषाद थीं मौजूद’

Loading Ad...

साहनी के बगल में महिला नेता काजल निषाद बैठी थीं और कुर्सियों के बीच जगह नहीं थी. इसके बावजूद कुर्सी आगे करने को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई. मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इस घटनाक्रम ने सपा की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक मंच पर ला दिया. गाली- गलौज, अभद्रता करते समय यह भी ध्यान नहीं रखा गया कि वहां महिलाएं भी मौजूद हैं.  

जिलाध्यक्ष ने भी मानी घटना की गंभीरता, अखिलेश यादव तक पहुंचेगा मामला

पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने साफ कहा कि वह पूरे मामले से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराएंगे. उन्होंने प्रेस क्लब में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सवाल उठाया कि जब प्रेस क्लब जैसे सार्वजनिक स्थान पर लोग सुरक्षित नहीं हैं तो पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं की स्थिति क्या होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपराधियों और गुंडों को लेकर घूम रहे हैं. वहीं, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने भी घटना को बेहद निंदनीय और चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और मामले की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- 'नौकरियों का रेट तय करते थे शिवपाल चाचा...', अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर; संजय निषाद ने अयोध्या दौरे पर घेरा

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...