Advertisement

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान खराब मौसम में 1 घंटे तक हवा में रहा, फिर कोलकाता में हुई सुरक्षित लैंडिंग

कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट ही एकमात्र ऐसी फ्लाइट नहीं थी, जिसे खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. कुछ समय के लिए खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुए.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ले जा रहा चार्टर्ड विमान, खराब मौसम के कारण एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा और कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद आखिरकार गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा.

एक घंटे तक आसमान में घूमता रहा सीएम ममता का विमान

मुख्यमंत्री दिन में पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में कई चुनावी रैलियों में भाग लेने के बाद इसी विमान से लौट रही थीं. विमान को शाम 4.30 बजे से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करना था. चार्टर्ड विमान ने पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी.

Loading Ad...

हालांकि, विमान के कोलकाता पहुंचने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया, लेकिन खराब मौसम की स्थिति (भारी बारिश और तेज हवा) कारण अनुमति नहीं दी गई.

Loading Ad...

इसके बाद, चार्टर्ड विमान एक घंटे से अधिक समय तक हवा में ही रहा. अंततः, मौसम में सुधार होने पर एटीसी ने विमान को लैंडिंग की अनुमति दी. शाम लगभग 5:30 बजे विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया.

मुख्यमंत्री ने इस मामले में नहीं की मीडिया से बात

Loading Ad...

इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस मामले पर मीडिया से बात किए बिना हवाई अड्डे से अपने आवास के लिए रवाना हो चुकी थीं.

कोलकाता हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट ही एकमात्र ऐसी फ्लाइट नहीं थी, जिसे खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली. कुछ समय के लिए खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुए.

खराब मौसम के कारण घूमता रहा विमान

Loading Ad...

घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि एक समय ऐसा भी विचार किया गया था कि यदि मौसम में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री की चार्टर्ड फ्लाइट को पास के किसी हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा सकता है.

हालांकि, मौसम में सुधार हुआ और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिससे सभी संबंधित लोगों को राहत मिली.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले महीने दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल को) में विधानसभा चुनाव होंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

Loading Ad...

 

 

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...