Advertisement
ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे 'जय श्री राम' के नारे... शुभेंदु अधिकारी ने प्रचंड जीत पर सभी सनातनियों का किया शुक्रिया, भवानीपुर में चल रहा कड़ा मुकाबला
शुभेंदु ने यह भी कहा कि 'बंगाल के हिंदुओं ने ममता को सबक सिखाया है. बंगाल में अब सब भगवा ही भगवा है. TMC 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी.'
Advertisement
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. दोपहर 1:00 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 190 और टीएमसी 99 सीटों पर आगे चल रही है. पूरे बंगाल में जश्न का माहौल है. ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए. दूसरी तरफ टीएमसी के कोलकाता स्थित कार्यालय पर मातम छाया हुआ है. रिजल्ट को देखकर ममता बनर्जी का किला 15 साल बाद ढहता नजर आ रहा है. दूसरी तरफ ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इस बीच शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल की सफलता को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.
'सनातनी हिंदुओं को शुक्रिया'
भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दे रहे. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर बड़ा अभियान सामने आया है. उन्होंने सभी सनातनी हिंदुओं का शुक्रिया अदा किया है. शुभेंदु ने चुनाव परिणाम के बीच में अपने बयान में कहा कि 'भवानीपुर में पहला राउंड मुस्लिम बहुत इलाके का था, जिसमें करीब 2,000 वोटो से पीछे चल रहा था, लेकिन दूसरे राउंड में 2,200 वोटो से आगे चल रहा हूं. यह हिंदुओं का इलाका था अब ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं. मैं उन सभी समाचार हिंदी का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे पास में वोट दिया भवानीपुर में ममता बनर्जी एक बार फिर से हारने वाली हैं.'
Advertisement
TMC का खेल खत्म- शुभेंदु अधिकारी
Advertisement
शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान में यह भी कहा कि 'टीएमसी का खेल अब खत्म हो चुका है. हिंदू समुदाय के सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में एकजुट हैं. मतगणना के चार दौर पूरे होने के बाद बीजेपी अपनी सरकार बना रही है.'
'हिंदू ईवीएम का मतलब बीजेपी'
Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि 'हिंदू ईवीएम का मतलब बीजेपी है. मुस्लिम ईवीएम का मतलब तृणमूल कांग्रेस है. सिवाय मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है.' शुभेंदु ने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ' रोने दीजिए, खतम पूरा खतम.'
'बंगाल के हिंदुओं ने सबक सिखाया'
शुभेंदु ने यह भी कहा कि 'बंगाल के हिंदुओं ने ममता को सबक सिखाया है. बंगाल में अब सब भगवा ही भगवा है. TMC 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी. बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है और बीजेपी 180 से अधिक सीटें जीतेगी.''
Advertisement
भवानीपुर में प्रतिष्ठा की लड़ाई
यह भी पढ़ें
बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट पर लड़ाई प्रतिष्ठा की बन गई है. इस सीट पर कुल 20 राउंड की काउंटिंग होनी है. हालांकि, दोपहर 1 बजे तक ममता बनर्जी ने फिर से 17,371 वोटों से बढ़त बना ली है.