Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 नामों की लिस्ट, कई बड़े चेहरे OUT; जानें किसे मिला मौका

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इस लिस्ट में उन नामों को जगह नहीं मिली है जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही थी.

Image Source: IANS
Loading Ad...

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी ने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर कई चर्चित नामों पर लग रहे क़यास पर विराम लगा दिया है. बीजेपी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को मैदान में उतारा है.

जातीय समीकरण का रखा ध्यान 

इस सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर खास जोर दिखाई देता है. रिपोर्टों के मुताबिक आठ उम्मीदवारों में 3 ओबीसी, 2 दलित, 2 ब्राह्मण और 1 ठाकुर समाज से हैं. दो महिला चेहरों प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को भी मौका मिला है.

Loading Ad...

कई चर्चित नाम रह गए बाहर

उम्मीदवारों के ऐलान से पहले स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा समेत कई नामों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. लेकिन अंतिम सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का नाम नहीं है. श्रुति गंगवार को भी इस सूची में जगह मिली है. वह झारखंड के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं. वहीं प्रियंका सिंह रावत पूर्व सांसद रह चुकी हैं. प्रकाश पाल भाजपा संगठन में सक्रिय नेता हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: CM Yogi Adityanath के Rally में आए इस बुजुर्ग ने ऐसा गाया कि जनता में जोश भर गया

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है. ऐसे में बीजेप की इस सूची ने चुनाव से पहले सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है. वहीं इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशी रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी का नामांकन करवाया है. फ़िलहाल सूबे में राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और विपक्ष की समाजवादी पार्टी के बीच ज़ुबानी जंग तेज़ है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...