Advertisement
‘वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश ने साधा अखिलेश पर निशाना, मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर कसा तंज
अखिलेश के लैपटॉप वितरण को लेकर बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर भी सपा पर तंज कसा है. उन्होंने यादवों की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है.
Advertisement
भाजपा MLC सुभाष यदुवंश ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा लैपटॉप बांटे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर.’ दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे, जिसमें अधिकतर मुस्लिम छात्र शामिल थे.
‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर’
अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसी तस्वीर को लेकर सुभाष यदुवंश ने अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है. उन्होंने सपा प्रमुख के इस कदम को यादवों की उपेक्षा से जोड़ा है. सुभाष यदुवंश ने तंज कसा है कि सपा में केवल मुस्लिमों का बोलबाला है, यादवों को सपा केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है जबकि फायदा सिर्फ मुस्लिमों को पहुंचाया जाता है.
Advertisement
ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी झंडों के साथ कांग्रेस…’, ध्रुव राठी पर केंद्रीय मंत्री का हमला, लंदन के प्रदर्शन को बताया ‘एंटी इंडिया’
Advertisement
सुभाष यदुवंश ने अखिलेश के मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर भी घेरा
ये पहला मौका नहीं है जब सुभाष यदुवंश ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. इससे पहले भी सुभाष यदुवंश सपा के पीडीए पर निशाना साधते रहे हैं. सुभाष यदुवंश का आरोप है कि अखिलेश का पीडीए केवल ढकोसला है और सपा सिर्फ एक परिवार की हिमायती पार्टी है. उन्होंने सपा की मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर भी घेरा है.
Advertisement
ये भी पढ़ें: 'फटने वाला है टायर, टूटी साइकिल की चेन...', ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, सपा की कन्नौज इकाई भंग होने पर घेरा
अखिलेश यादव की लैपटॉप वितरण योजना पर उठते रहे हैं सवाल
यह भी पढ़ें
लैपटॉप वितरण को लेकर अखिलेश यादव पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं. हाल ही में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी सपा की लैपटॉप वितरण योजना को लॉलीपॉप योजना बताया था. उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए लैपटॉप वितरण के नाम पर अपनी तिजोरी भरी है. कई नेता आरोप लगाते रहते हैं कि सपा सरकार में छात्रों को खराब क्वालिटी का लैपटॉप दिया गया था. वितरण में भी गड़बड़ी की गई थी.