Advertisement
बंगाल चुनाव 2026- मोदी की रैली से पहले ‘बम कांड’, जगद्दल में TMC-BJP भिड़े, CAPF जवान समेत कई घायल
West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के जगद्दल में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प और बमबाजी हुई, जिसमें सुरक्षा बल के जवान सहित कई लोग घायल हो गए.
Advertisement
उत्तर 24 परगना के जगतदल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. इसमें एक सीएपीएफ (CAPF) जवान समेत कई लोग चोटिल हो गए. अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है.
हिंसा में CAPF जवान समेत चार लोग घायल
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार रात को हुई, जिसमें पत्थरबाजी, गोलीबारी और देसी बमों का इस्तेमाल किया गया. इस हिंसा में कम से कम तीन लोग घायल हो गए, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के एक जवान के पैर में गोली लग गई. अधिकारियों के अनुसार, यह झड़प एक पुलिस थाने के पास हुई.
Advertisement
मोदी रैली के पोस्टर हटाने पर विवाद
Advertisement
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि जलेबी मठ मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे हटा दिए गए थे. जब कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे, तो तृणमूल के समर्थक भी वहां जमा हो गए. इससे दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई.
झड़प के बाद वाहनों में हुई तोड़फोड़
Advertisement
घटनास्थल से सामने आए दृश्यों में देर रात अफरा-तफरी का माहौल दिखा. बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे, जबकि हेलमेट पहने पुलिस और सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे थे. झड़प के बाद वहां क्षतिग्रस्त वाहन और बिखरा हुआ मलबा भी दिखाई दिया.
चुनावी हिंसा के बाद थाना पहुंचे नेता
जगतदल से भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह ने देर रात स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. भाजपा नेताओं ने बताया कि जब स्थिति हिंसक हुई, तब राजेश सिंह और नोआपारा से उम्मीदवार अर्जुन सिंह पुलिस थाने में ही मौजूद थे.
Advertisement
TMC का BJP पर हमला और तोड़फोड़ का आरोप
दूसरी ओर, भाटपारा से तृणमूल उम्मीदवार अमित गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों पर हमला किया, पार्टी के झंडे फाड़ दिए और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. अमित गुप्ता ने कहा, "बिट्टू, जो हमारा एक कार्यकर्ता है, बैनर और झंडे लगा रहा था. हमारा वहां एक पार्टी दफ्तर भी है. हमारे लोगों के साथ मारपीट की गई. हमारे झंडे फाड़ दिए गए, हमारे पार्टी दफ्तर को तोड़ दिया गया. तब हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब हम यहां आए, तो उसी समय अर्जुन सिंह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आए और पुलिस की मौजूदगी में, स्टेशन के अंदर ही हम पर हमला कर दिया”.
BJP उम्मीदवार पवन सिंह का TMC पर आरोप
Advertisement
वहीं, भाटपारा से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह ने एक नुक्कड़ सभा में बाधा डालने और अशांति फैलाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को दोषी ठहराया. पवन सिंह ने कहा, "हम एक नुक्कड़ सभा कर रहे थे. तभी टीएमसी के लोग वहां आ गए. वार्ड-17 के पार्षद मनोज पांडे भी वहां पहुंचे. वह अपने साथ कुछ लड़कों को लेकर आए और वहां हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद हम आईसी (प्रभारी निरीक्षक) के पास गए और शिकायत दर्ज कराई”.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
यह भी पढ़ें
उन्होंने आगे कहा, "इन्हीं लोगों ने तब हंगामा करने की कोशिश की, जब हम यहां पीएम मोदी के पोस्टर लगा रहे थे. जब हम पुलिस स्टेशन गए, तो समस्या सुलझ गई. लेकिन, जब हम घर लौटे, तो उन्होंने हमारे घरों के अंदर पत्थर और बम फेंकना शुरू कर दिया. इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक जवान भी शामिल था”. फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और इस घटना की आगे की जांच चल रही है.