Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बैरिकेड टूटा, वाटर कैनन चला और तेजस्वी यादव हिरासत में... पटना में RJD के लोकभवन मार्च में क्यों मचा बवाल?

पटना में RJD के लोकभवन मार्च के दौरान बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारी AK-47 के कटआउट लेकर पहुंचे थे.

Image Source: IANS
Loading Ad...

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को RJD के लोकभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सिवान में AK-47 से हुई फायरिंग के विरोध में निकाले गए इस मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, RJD कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया. RJD कार्यकर्ता अपने हाथों में AK-47 के कटआउट लेकर पहुंचे थे. मौके पर काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही.

तेजस्वी बोले- जनता सब समझती है

Loading Ad...

हिरासत में लिए जाने से पहले तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सम्राट चौधरी के आदेश पर की जा रही है. तेजस्वी ने कहा कि सरकार की ऐसी कार्रवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि जनता सड़कों पर उतर चुकी है. उनके मुताबिक, लोग सब समझ रहे हैं और अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं.

Loading Ad...

मीसा भारती ने भी सरकार को घेरा

Loading Ad...

RJD सांसद मीसा भारती भी मार्च में शामिल हुईं. उन्होंने छात्रों के खिलाफ AK-47 के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. मीसा ने पूछा कि AK-47 इस्तेमाल करने की अनुमति आखिर किसने दी. उन्होंने कहा कि अगर इसकी अनुमति DM ने दी थी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. मीसा ने बिहार सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.

BPSC TRE-4 को लेकर भी छात्र नाराज

पटना में छात्र पहले से ही अपने मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी होने के बाद प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग को लेकर छात्रों में नाराजगी है. छात्र इस व्यवस्था को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

लोकभवन मार्च को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष व्यवस्था की. पटना जंक्शन और पटना स्टेशन से डाक बंगला चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई. लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई. इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार में छात्रों, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सियासी तापमान बढ़ा दिया है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा और जोर पकड़ सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...