Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

चुनावी माहौल के बीच CM योगी ने PM मोदी से की मुलाकात, करीब एक घंटे चली बैठक, इन मुद्दों पर हुआ मंथन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम मोदी से करीब एक घंटे मुलाकात की. बैठक में यूपी विधानसभा और राज्यसभा चुनाव समेत आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की बात सामने आई है.

Image Source: X/@myogiadityanath
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है. सत्ताधारी बीजेपी हो या विपक्ष की समाजवादी पार्टी समेत अन्य दल अपने-अपने चुनावी समीकरण सेट करने में जुट गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की. प्रधानमंत्री आवास पर हुई यह बैठक करीब एक घंटे तक चली. दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. 

चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई. इनमें आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी की चुनावी तैयारियां प्रमुख विषय रहे. हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सरकार या पार्टी की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है. ऐसे में सामने आई जानकारियां मुख्य रूप से सूत्रों के हवाले से हैं. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां पहले ही बढ़ चुकी हैं. ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी से लंबी मुलाकात करना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाले चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ.

Loading Ad...

राज्यसभा चुनाव भी अहम मुद्दा

बैठक में राज्यसभा चुनाव का मुद्दा भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. इन सीटों को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जारी हैं और उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चाओं का दौर चल रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच हुई मुलाकात को राज्यसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से भी देखा जा रहा है. हालांकि, किस मुद्दे पर कितनी चर्चा हुई या किन नामों पर विचार हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: UPITS में दिखा युवा हुनर का नया चेहरा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज पोर्टल का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. आने वाले दिनों में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी और तेज होने की संभावना है. बहरहाल, इस बैठक को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए इसके निष्कर्षों को लेकर किसी निश्चित नतीजे पर पहुंचने के बजाय आगे आने वाले फैसलों और पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखना अहम होगा. अब राजनीतिक गलियारों में यही चर्चा है कि दिल्ली की इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में अगला कदम क्या सामने आता है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...