Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘अखिलेश को सरकार का हर काम खराब दिखता है’, PDA की राजनीति को लेकर BJP ने सपा पर साधा जोरदार निशाना

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, 2017 और 2022 में पीडीए ने BJP को जिताया. इसी तरह 2027 में भी प्रचंड बहुमत मिलेगा.

Image Source- IANS/X/@CMOfficeUP
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की सियासत में PDA की राजनीति को लेकर BJP ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बिरादरी की राजनीति के सहारे मुख्यमंत्री बनने का अखिलेश यादव का सपना अब पूरा होने वाला नहीं है. चुनावी फायदे के लिए लगातार PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की परिभाषा बदलते रहते हैं.

मंत्री धर्मपाल सिंह ने PDA की अपनी राजनीतिक व्याख्या पेश करते हुए कहा- पी यानी पहली बार 2017 में PDA ने BJP को प्रचंड बहुमत दिया, डी यानी दूसरी बार 2022 में भी पीडीए ने BJP को सत्ता सौंपी और ए यानी अगली बार 2027 में भी पीडीए प्रचंड बहुमत से BJP की सरकार बनाएगा.

नौकरियों से घबराए अखिलेश- BJP सांसद

Loading Ad...

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि योगी सरकार में युवाओं को मिल रही सरकारी नौकरियों और रोजगार से अखिलेश यादव घबरा गए हैं. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में पुलिस भर्ती में अनियमितताओं के आरोपों पर 14 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. वहीं, 2012 की अखिलेश सरकार में यूपी पीएससी की परीक्षाओं में नकल के आरोप लगे. बृजलाल ने आरोप लगाया कि सपा शासन में भ्रष्टाचार और बंदरबांट चरम पर था. 

Loading Ad...

JPNIC को PPP मॉडल पर 30 साल की लीज पर दिया गया

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने JPNIC को लेकर अखिलेश यादव को घेरा. उन्होंने कहा कि करीब 200 करोड़ रुपये की परियोजना की लागत बढ़कर 865 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, फिर भी काम पूरा नहीं हुआ. ट्रस्ट में सपा परिवार के कई लोगों को शामिल किया गया था. सरकार ने ट्रस्ट को भंग कर JPNIC को एलडीए के अधीन किया और अब इसे पीपीपी मॉडल पर 30 साल की लीज पर दिया गया है. अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव के बयानों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश हमेशा लाश पर राजनीति करते हैं. 

Loading Ad...

‘सत्ता में कुछ जातियां, बाहर आते ही पूरा समाज याद’

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने JPNIC को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि संबंधित प्राधिकरण संवैधानिक संस्था है और उसके अधीन ही काम हो रहा है. अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते समय कुछ जातियां ही दिखाई देती हैं, जबकि सत्ता से बाहर होते ही सभी वर्गों को साधने की कोशिश शुरू हो जाती है. योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश एक्सप्रेसवे समेत विकास के कई नए आयाम गढ़ रहा है. 

‘अखिलेश को सरकार का हर काम खराब दिखता है’

Loading Ad...

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव को सरकार का हर काम खराब नजर आता है. सपा अध्यक्ष जातिगत विद्वेष की राजनीति को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और BJP आगामी चुनाव में फिर सरकार बनाएगी. 

‘सरकारी पैसे से बनी इमारत को निजी बताने की कोशिश’

BJP नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने JPNIC विवाद को लेकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन से बनी इमारत को निजी संपत्ति की तरह पेश किया जा रहा है. सैफई में हुए निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि JPNIC भी सरकारी धन से बनी है. भ्रष्टाचार की परतें खुलने के डर से अखिलेश यादव इसका विरोध कर रहे हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- अखिलेश-राहुल की जोड़ी पर ओपी राजभर ने कसा तंज, पूछा-झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे, 150 या 200?

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...