Advertisement
‘वोटर लिस्ट की सफाई होते ही खुली अखिलेश मॉडल की पोल’, सपा पर ओपी राजभर का तीखा हमला, आरोपों को बताया निराधार
मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर सैफई महोत्सव को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, सपा राज में पूरे प्रदेश की तिजोरी लूटकर सिर्फ सैफई को चमकाया.
Advertisement
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 'सैफई मॉडल' के विकास के उदाहरण पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश की सरकार थी तब 24 घंटे बिजली केवल सैफई में मिलती थी.
राजभर ने कहा, सैफई महोत्सव होता था और सैफई महोत्सव में मुंबई से हीरो-हीरोइन आकर डांस करते थे. आसपास के गांवों में दुष्टता का आतंक हो जाता था और लोग भय ग्रस्त होकर घरों में कैद रहते थे.
अखिलेश राज में सिर्फ सैफई का हुआ विकास
Advertisement
राजभर ने कहा कि अखिलेश ने केवल सैफई का ही विकास किया. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पैसे ले जा कर वहां लगा दिया। सैफई में मेडिकल कॉलेज बनवाने से लेकर वहां की सड़कें तक चौड़ी करवा दी. दूसरी जगहों की उपेक्षा हुई.
Advertisement
SIR पर अखिलेश के आरोप गलत
राजभर ने कहा कि अखिलेश SIR पर जो आरोप लगा रहे हैं, वो सरासर गलत हैं. मैं जिस विधान सभा से विधायक हूं, वहां 16 हजार वोटर मृतक थे, उनको निकाला गया. इसके अलावा 23 हजार स्थानांतरित मतदाता थे, जिन्हें चुनाव आयोग ने एक जगह करने के लिए स्वीकृत किया. SIR कोई नया नहीं है. यह 1952 से लेकर 2003 के बीच में कई बार हुआ है.
Advertisement
अखिलेश की सरकार में चरम पर थी गुंडागर्दी
राजभर ने कहा कि अखिलेश के राज में गुंडागर्दी, लूट, हत्या, बलात्कार और छिनैती चरम पर थे. मुजफ्फरनगर जब दंगों में जल रहा था तो यह मुख्यमंत्री होते हुए डांस देख रहे थे. सरकारी नौकरियां पैसे पर देते थे. राजभर ने कहा अखिलेश को कोई वोट नहीं देगा. अखिलेश वोट पाने के लिए आरोप लगा रहे हैं. उन्हें तो अपनी गलतियों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- क्या सच में ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति को भेज दिया इस्तीफे का पत्र? वायरल लेटर पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी जानकारी