Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

“राहुल गांधी के डर से अखिलेश कुछ बोल नहीं पाते, कांग्रेसी दे रहे धमकी”, ओपी राजभर बोले-अपना भी रेट बताइए प्लीज

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के ताजा विवाद को लेकर राजभर ने कहा कि “अखिलेश जी, चिंता कीजिए इमरान मसूद की. पहले भी आपकी पार्टी को रगड़ रहे थे, अभी भी रगड़े ही जा रहे हैं.”

Image Credit: NMF Input
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस-सपा के रिश्तों और सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव द्वारा हाल ही में दिए ‘चवन्नी को रुपया’ बनाने वाले बयान पर सपा प्रमुख से पूछा, “अखिलेश जी, ये बताइए, कांग्रेस का भाव क्या है आजकल? चवन्नी, अठन्नी या रुपईया? अपना भी रेट बता दीजिए प्लीज़?”

राजभर ने लिखा, “मित्र अखिलेश जी, कैसे हैं? ठीक तो नहीं होंगे शायद क्योंकि कांग्रेस वाले आपको ठीक होने नहीं देंगे.” उन्होंने कहा कि हमें ताज्जुब इस बात का होता है कि आपसे अपना घर संभल नहीं रहा और आप हमारी चिंता में लगे हैं. हमारी चिंता छोड़िए महाराज.

Loading Ad...

यूपी-जापानः दीर्घकालिक विकास की विश्वसनीय साझेदारी

Loading Ad...

इमरान मसूद और आशु मलिक विवाद का किया जिक्र

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के ताजा विवाद को लेकर राजभर ने कहा कि “अखिलेश जी, चिंता कीजिए इमरान मसूद की. पहले भी आपकी पार्टी को रगड़ रहे थे, अभी भी रगड़े ही जा रहे हैं.”

Loading Ad...

उन्होंने लिखा, “कल भी देखा ही होगा आपने कि कैसे आपके खासमखास विधायक आशु मलिक को चाय-बिस्कुट के नाम पर रगड़ाई करके मसूद जी हीरो बन रहे थे. खैर, मसूद जी तो आपको भी समय-समय पर डोज देते रहते हैं. लेकिन वहां आप अपने बड़के भइया राहुल गांधी के डर से कुछ बोल नहीं पाते. इसलिए झल्लाकर इधर-उधर की बातें कर रहे हैं.”

‘कांग्रेस वाले राजेंद्र पाल गौतम ने कह दिया 200 सीट चाहिए’

ओपी राजभर ने आगे लिखा, “वैसे भी कांग्रेस वाले राजेंद्र पाल गौतम ने कह ही दिया है कि उन्हें 200 सीट चाहिए. कैसे देंगे 200, चिंता इसकी कीजिए ना. कांग्रेसी नेता आपको आए दिन घूम-घूमकर धमकी दे रहे हैं.” उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा, “आपकी ही पार्टी की विधायक और आपकी सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) को कितनी सीट दे रहे हैं, ये भी बता दीजिएगा.”

Loading Ad...

‘पीला गमछा मेरी पार्टी की पहचान है-राजभर’

यह भी पढ़ें

राजभर ने कहा, “अखिलेश जी, मेरा नाम तो ओपी राजभर है. पीला गमछा मेरी पार्टी की पहचान है, हमारी अस्मिता है. हम महाराजा सुहेलदेव के वंशज हैं, ये मत भूलियेगा.” पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव.”

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...