Advertisement
‘अखिलेश को UP के मुसलमानों की परवाह नहीं’, आजम के गढ़ से सपा पर बरसे ओवैसी, INDIA ब्लॉक को दी चुनौती!
असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में जनसभा की थी. जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और INDIA ब्लॉक पर जमकर निशाना साधा.
Advertisement
उत्तर प्रदेश में चुनावों से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम वोटर्स को लामबंद करना शुरू कर दिया है. ओवैसी ने एक नहीं बल्कि कई बार विपक्षी INDIA ब्लॉक को गठबंधन की पेशकश की, लेकिन जब विपक्ष ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो AIMIM ने भी कमर कस ली और चुनावी समर में अकेले उतरने की फुलप्रूफ प्लानिंग कर ली है.
असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव को साफ तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें UP के मुसलमानों की तकलीफ की कोई परवाह नहीं है. मुस्लिम भी इस बात को समझते हैं और चुनावों में वो भी विपक्षी दलों की परवहा नहीं करेंगे.
UP में ओवैसी की क्या है तैयारी?
Advertisement
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी को UP में जमीन पर उतार दिया है. कार्यकर्ताओं की कोशिश है कि वे मुस्लिम प्रभाव वाले इलाकों में ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क अभियान चलाएं और लोगों की नब्ज टटोलें. जो मुस्लिम वोटर्स छिटककर विपक्ष खेमे में बंट रहे हैं उनको AIMIM की ओर मोड़ा जाए. ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा,
Advertisement
‘देश में जब मुसलमानों को जेल में डाला जाता है तो अखिलेश यादव चुप रहते हैं, लेकिन अगर सैफई का कोई यादव जेल चला जाए तो वह हंगामा खड़ा कर देते हैं.’
अगर सैफई का कोई यादव जेल चला जाए, तो भैया लखनऊ में चक्का जाम कर देंगे, लेकिन जेल में बंद अब्दुल की रिहाई के लिए आवाज़ नहीं उठाएंगे: Barrister @asadowaisi https://t.co/oXJQOyFFIz
— AIMIM (@aimim_national) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 19, 2026Advertisement
Loading Ad...
ओवैसी के मुताबिक, अखिलेश यादव भले ही PDA का नारा दें, लेकिन उनके लिए यादव और मुस्लिम वोटर्स दोनों अलग-अलग बात हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में जनसभा की थी. जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी और INDIA ब्लॉक पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कुछ मुस्लिम चेहरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव ने कभी इनके लिए आवाज नहीं उठाई.’
AIMIM प्रमुख ने सपा नेता आजम खान और मौलाना तौकीर रजा की जल्द रिहाई की उम्मीद जताई. इसके साथ ही ओवैसी ने सफूरा जरगर, इशरत और शरजील इमाम जैसे लोगों से भी हमदर्दी जताई और कहा, सपा नेता अखिलेश यादव ने इनके हक में आवाज नहीं उठाई. उनका आरोप है कि अखिलेश को कोई अब्दुल तो याद नहीं आता, लेकिन सैफई का यादव नाम सुनते ही वह परेशान हो जाते हैं. AIMIM चीफ ने यह भी कहा,
Advertisement
‘अगर सैफई का कोई यादव 6 महीने के लिए जेल में चला जाएगा तो अखिलेश लखनऊ में चक्का जाम कर देंगे. क्यों करेंगे? क्योंकि मेरा यादव है, लेकिन अब्दुल बेचारा जेल में सड़ रहा है, भैया बोलेगे जैसे ही तुम निकलोगो हम को वोट डाल दो बस.’
INDIA ब्लॉक पर लगाए बड़े आरोप
असदुद्दीन ओवैसी ने सपा के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों को भी लपेटे में लिया. उन्होंने कहा, सपा या इंडिया ब्लॉक को मुसलमानों की तरक्की और उनकी तकलीफ से कोई मतलब नहीं है, इन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए.
Advertisement
उन्होंने यह भी दावा किया कि सैफई के किसी 21 साल के यादव युवक और 21 साल के किसी मुस्लिम युवक को देखिए तो फर्क पता चल जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ न्याय नहीं हो रहा, इसलिए वे पीढ़ियों से एक ही काम कर रहे हैं और अपने विकास के बारे में सोच भी नहीं पाते.
यह भी पढ़ें- अतीक अहमद से लेकर राहुल-अखिलेश तक… लखनऊ में दशानन के पोस्टर में नेताओं-माफिया के ‘चेहरे’, सियासी पारा हाई
यह भी पढ़ें
जो ओवैसी विपक्ष को गठबंधन की पेशकश कर रहे थे, अब वे उसी के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाते नजर आए. उन्होंने सीधे-सीधे UP के मुसलमानों को संदेश दिया कि उन्हें समझना होगा कौन मुस्लिमों का सच्चा हितैषी है और कौन उन्हें केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रहा है.