Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, मायावती ने लुटाया प्यार, UP चुनाव में दे दी बड़ी जिम्मेदारी

BSP चीफ मायावती का मन फिर बदल गया है. उन्होंने UP चुनाव से पहले आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए पार्टी में न केवल उनकी एंट्री पर मुहर लगाई है, बल्कि बड़़ी जिम्मेदारी भी दे दी है.

Image Source- IANS
Loading Ad...

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर चौंका दिया है. हाल ही में उन्होंने भतीजे आकाश आनंद पर सख्त रुख अपनाते हुए पद और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, लेकिन अब फिर भतीजे पर प्यार लुटाते हुए पार्टी में एंट्री दे दी है. 

मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर दिया. पार्टी में उनकी वापसी के बाद अब उन्हें पूर्व में दी गई जिम्मेदारी फिर से सौंपते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका दिया गया है. 

सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट कर लुटाया प्यार 

Loading Ad...

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि पार्टी और बहुजन आंदोलन के हित में काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद अब पार्टी में सब कुछ ठीक और सुचारू ढंग से चलेगा और संगठन में बार-बार बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Loading Ad...

मायावती ने कहा, ‘आकाश आनंद के व्यक्तित्व और कार्यशैली में पिछले कुछ समय में बदलाव देखने को मिला है.’

BSP प्रमुख ने कहा कि पार्टी के अधिकांश लोगों की राय थी कि आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें पहले की  जिम्मेदारियों के साथ फिर से पार्टी में काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार के साथ-साथ उनके छोटे भाई ईशान आनंद ने भी इस संबंध में अपनी सहमति जताई है. मायावती ने कहा,

‘ईशान आनंद ने मिशनरी भावना का परिचय देते हुए कहा कि वह बिना किसी पद के भी मायावती के दिशा-निर्देशन में पार्टी की ओर से सौंपे जाने वाले कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे.’ फिर दोहराया अनुशासन का संदेश

मायावती ने अपने फैसले को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने की कवायद से जोड़ते हुए कहा कि बहुजन समाज ही उनका विराट परिवार है और उसका हित और कल्याण उनके लिए सर्वोपरि है. 

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन कायम रखने के लिए पिछले दिनों उन्होंने कई सख्त फैसले लिए हैं और उनके अपने भाई-बहन और उनके परिवार के लोग भी इन फैसलों से अपवाद नहीं रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक रहा है, लेकिन पिछले दिनों उनसे जुड़े कुछ कारणों के चलते संगठन में कई बार जरूरी बदलाव करने पड़े. इसके बाद आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी राजनीति से संन्यास लेना पड़ा. 

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के त्याग, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेकर बसपा ने देश की राजनीति में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. 

मिशन 2027 में जुटी BSP

Loading Ad...

आगामी UP चुनावों से पहले मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद पर भरोसा जताया है. तमाम कड़वाहट और गलतफमियों को मिटाते हुए उन्होंने भतीजे को बड़ी जिम्मेदारी दी है. BSP सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वसमाज को साथ लेकर जोरदार तैयारी कर रही है. आकाश आनंद को फिर से राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने को इसी चुनावी तैयारी के बीच पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण फैसले के तौर पर देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय की जगह आराधना मिश्रा को कमान, फैसले पर उठे सवाल

मायावती ने कहा कि अब पार्टी और आंदोलन के हित में लिए गए इस निर्णय के साथ उन्हें उम्मीद है कि संगठन आगे सुचारू ढंग से काम करेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की स्थिति काफी हद तक आकाश आनंद के आचरण और कार्यशैली पर निर्भर करेगी. 

Loading Ad...

दो दिन पहले ही आकाश आनंद ने साफ किया था कि वे किसी दूसरे दल में नहीं जा रहे हैं. राजनीति में जो कुछ सीखा है उसके लिए उन्होंने बुआ मायावती को श्रेय दिया. सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए आकाश आनंद ने अपनी चुप्पी और तमाम अफवाहों के लिए मायावती से माफी मांगी थी. इस दौरान उन्होंने BSP में अपने लिए एक और मौके की भी मांग की थी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...