जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘कांग्रेसियों की नकारात्मक राजनीति में 75 साल तक’, उज्जैन में गरजे अमित शाह, 2029 तक MP को नशा मुक्त करने का दावा

गृह मंत्री अमित शाह ने MP को बड़ी सौगातें दी. उन्होंने उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया. इस दौरान कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा.

Author
03 Oct 2026
( Updated: 03 Oct 2026
07:10 PM )
‘कांग्रेसियों की नकारात्मक राजनीति में 75 साल तक’, उज्जैन में गरजे अमित शाह, 2029 तक MP को नशा मुक्त करने का दावा
Image Source-
Advertisement

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात दी. उन्होंने अलग-अलग जिलों में योजनाओं-परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा.

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने तो हमेशा नकारात्मक राजनीति की है. जब से देश आजाद हुआ है तभी से कृषि और ग्रामीण व्यवस्था से जुड़े लोगों की मांग थी कि भारत सरकार एक स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय बनाए, लेकिन कांग्रेसियों ने 75 साल तक स्वतंत्र मंत्रालय नहीं बनने दिया.

BJP ने बिचौलियों से दिलाया छुटकारा- शाह 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री आए, जिन्होंने अलग से सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की और इस मंत्रालय के बनने का सबसे बड़ा फायदा गोपालक को होने वाला है. 

दूध संग्रहण के कार्य में बिचौलियों की भूमिका का जिक्र करते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि गोपालक खुले बाजार में अगर दूध बेचता है तो शोषण होता है, 35 रुपए प्रति लीटर उसका दूध बिचौलिया ले जाते हैं और मलाई बिचौलिया खाते हैं. अगर कोऑपरेटिव व्यवस्था में दूध बेचेंगे तो 35 की जगह 55 रुपए मिलने की शुरुआत हो जाएगी. 

Advertisement

2029 तक नशामुक्त हो जाएगा MP- शाह

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 2029 तक मध्य प्रदेश नशा मुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश 31 दिसंबर 2029 के पहले नारकोटिक्स से मुक्त हो जाए, इस प्रकार की बारीक प्लानिंग आज करना चाहते हैं. अभिभावकों, विशेष कर माताओं से कहने आया हूं आपके बेटे-बेटी के लिए नशे की जगह नहीं होगी.

अमित शाह ने कांग्रेस को बताया हिसाब

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अलग-अलग मुद्दों पर हमारा विरोध करते हैं, हम उन्हें हिसाब देने आए हैं. शाह ने कहा, 

‘2014-15 में देश में दूध का उत्पादन 14 करोड़ 60 लाख टन पहुंचा था और प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में 14 करोड़ से 25 करोड़ टन तक पहुंचाने का काम किया है.’ 

Advertisement

शाह ने कहा, यह इस बात का प्रमाण है कि BJP सरकार जो करती है वह लगन से करती है, पशुपालक के भले के लिए काम करती है. 

उन्होंने दुग्ध उत्पादन क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया भर में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है. देश में पहले पांच राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र हैं, यह सभी पांचों राज्य भाजपा शासित हैं, कांग्रेस की नो एंट्री है, क्योंकि उनके राज्य में कभी भी पशुपालकों की भलाई का काम नहीं होता, रैलियां निकालना और विरोध और नकारात्मकता फैलाने तक ही उनका काम है.

'मोदी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दी गति'

Advertisement

मोदी सरकार गोबर से बायोगैस, जैविक उर्वरक और दुग्ध उत्पादों की प्रोसेसिंग से लेकर बाजार तक पहुंच का पूरा इकोसिस्टम विकसित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही है. हमें इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना होगा. सिर्फ दूध इकट्ठा करने से क्या होगा? दूध से आइसक्रीम, मक्खन, घी, चीज़ और मावा बनाया जाना चाहिए. इसके लिए एक सही प्रोसेसिंग सिस्टम होना चाहिए.

उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल और इंदौर पशुपालक संघों से जुड़े पशुपालकों को 12 करोड़ रुपए का बोनस दिया गया है और 'गोपाल दीदी' को सम्मानित किया गया है. आज यहां बड़ी संख्या में गोपालकों का पहुंचना मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 के लिए शुभ संकेत है. गोपालकों की यह भागीदारी पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नए संकल्प और नई ऊर्जा का प्रतीक है. 

यह भी पढ़ें- तमिल, अंग्रेजी के साथ साइन बोर्ड पर हिंदी में लिखा था शहरों का नाम, थलपति विजय सरकार ने दो इंजीनियर को किया सस्पेंड

Advertisement

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री ने नए आपराधिक कानूनों पर भी बात की. भोपाल में नवीन न्याय संहिताओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, ‘अंग्रेजों के बनाए कानून उनकी सरकार और उनके शासन की रक्षा के लिए थे. अब जो कानून लाए गए हैं, वे भारत के नागरिकों की गरिमा, संपत्ति और जान की रक्षा के लिए हैं. इनका मूल सिद्धांत न्याय है, न कि सजा.’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें