Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

संजू सैमसन ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ, बोले- हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास उनके जैसा खिलाड़ी है

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में नाबाद 139 रन की पारी खेली थी. जिसके बाद संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की.

Image Credit: NMF Inpur/IANS
Loading Ad...

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कोहली कई पीढ़ियों के क्रिकेटरों के लिए लगातार प्रेरणा का स्रोत रहे हैं. सैमसन ने माना कि भारतीय टीम खुद को खुशकिस्मत मानती है कि उसके पास कोहली जैसे महान खिलाड़ी हैं, जो न केवल मैदान पर अपने प्रदर्शन से बल्कि मैदान के बाहर अपने व्यवहार, अनुशासन और पेशेवर रवैये से भी दूसरों के लिए मिसाल पेश करते हैं.

कोहली को लेकर बोले संजू सैमसन

सैमसन का यह बयान वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली की शानदार नाबाद 139 रन की पारी के बाद आया. कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया.

Loading Ad...

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा तूफानी शतक, एक पारी में बनाए कई रिकॉर्ड, सचिन के साथ खास क्लब में हुए शामिल

Loading Ad...

विराट कोहली की पारी ने रचा बड़ा रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे किए. इसके साथ ही वह यह मुकाम हासिल करने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए.

Loading Ad...

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैमसन ने कहा, "क्या कहें? मुझे लगता है कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास उनके जैसा कोई है.मुझे लगता है कि जब भी वह रन बनाते हैं, प्रैक्टिस करते हैं, या हमारे देश के लिए क्रिकेट मैच खेलते हैं या कहीं भी जाते हैं, तो यह हम जैसे लोगों के लिए - जो अभी भी भारतीय नेशनल टीम में खेल रहे हैं और उनके साथ खेल रहे हैं - एक बड़ी प्रेरणा है. मुझे लगता है कि उनके प्रदर्शन करने के तरीके से निश्चित रूप से फायदा होता है.”

भारतीय क्रिकेट की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ पर भी बोले सैमसन

अंतरराष्ट्रीय और आयु-वर्ग स्तर पर कई भारतीय टीमें एक साथ खेल रही हैं. मुख्य वनडे और टी20 टीमों के अलावा 'ए' टीम और अंडर-19 टीम भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. संजू सैमसन ने भारत की इस मजबूत बेंच स्ट्रेंथ का श्रेय देश की मजबूत घरेलू क्रिकेट व्यवस्था को दिया. उन्होंने कहा कि आईपीएल और घरेलू क्रिकेट मिलकर खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर खेलने के लिए तैयार करते हैं, जिससे भारतीय क्रिकेट के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं रहती.

Loading Ad...

उन्होंने कहा, "बिल्कुल, मुझे लगता है कि यह सब इंटरनेट पर है. आजकल यह एक जानी-मानी बात है कि पिछले कई वर्षों में भारतीय क्रिकेट कितना मजबूत हुआ है. इसलिए, मुझे लगता है कि लगातार प्रयास किए गए हैं.मुझे लगता है कि निश्चित रूप से आईपीएल एक बड़ी भूमिका निभाता है. मगर, मुझे लगता है कि हमारा घरेलू क्रिकेट भी वास्तव में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है. हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि जब भी मौका मिले, सभी घरेलू मैच खेलें और इसी से हमें कई टैलेंटेड खिलाड़ी भी मिलते हैं. इसी कारण खिलाड़ियों को तैयार करने का हमारा सिस्टम वाकई बहुत अच्छा है.”

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा, "मुश्ताक अली, विजय हजारे, रणजी ट्रॉफी और यहां तक ​​कि अंडर-19 टीमें भी हर सीजन में विदेश दौरे पर जाती हैं.ऐसे में, इन टूर्नामेंट्स से बहुत सारे क्रिकेटर सामने आ रहे हैं, जो हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे.”

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...