जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेताओं को बाइक-स्कूटी देकर किया सम्मानित

PBL Grand Finale: प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य ग्रैंड फिनाले दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान तालकटोरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा.

Author
12 Jul 2026
( Updated: 12 Jul 2026
09:48 AM )
प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेताओं को बाइक-स्कूटी देकर किया सम्मानित
Image Source: Facebook/IABFBOXING
Advertisement

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रो बॉक्सिंग लीग का भव्य ग्रैंड फिनाले तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ. पांच दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर के शीर्ष मुक्केबाजों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और हजारों दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाया.

खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

समापन समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को BJP के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग जैसे आयोजन से खिलाड़ियों को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलेगा. आईएबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. दीप प्रज्वलन में असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल, अंतरराष्ट्रीय रामलीला के चेयरमैन वेदप्रकाश टंडन, पूर्व महापौर जयप्रकाश, नैमिषारण्य तीर्थ के पं. वेदव्यास, आंध्र प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निशांत वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Facebook/IABFBOXING
Facebook/IABFBOXING

Advertisement

खचाखच भरा तालकटोरा स्टेडियम

फाइनल के दिन सभी मुकाबले कांटे की टक्कर वाले रहे. खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती और खेल भावना से दर्शकों का दिल जीत लिया. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी समारोह में पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. तालकटोरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा. स्कूल-कॉलेज के छात्रों, परिवारों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी से माहौल जश्न जैसा बन गया. विजेताओं के नाम की घोषणा पर तालियों और संगीत की गूंज से स्टेडियम गूंज उठा.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेताओं को दिए मेडल-ट्रॉफी

Advertisement

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और विशेष पुरस्कार प्रदान किए. पुरुष वर्ग के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को होंडा मोटरसाइकिल और महिला वर्ग की स्वर्ण पदक विजेताओं को स्कूटी भेंट की गई. उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे, वरिष्ठ आयकर अधिकारी कुमार ऋषिकेश सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे. सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. साथ ही आईएबीएफ पदाधिकारियों, अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों का भी सम्मान किया गया.

Facebook/IABFBOXING
Facebook/IABFBOXING

विजेताओं की लिस्ट-

53.525 किग्रा बैंटमवेट पुरुष- 
स्वर्ण - देवेन्द्र सिंह सोइनकी, रजत - हनी ओल्ह्यान 

Advertisement

69.85 किग्रा सुपर वेल्टरवेट महिला-
स्वर्ण - कोमल प्रीत कौर, रजत - संजना देवी 

61.235 किग्रा लाइटवेट पुरुष- 
स्वर्ण - युवराज, रजत - सूरज प्रताप सिंह 

61.235 किग्रा लाइटवेट महिला- 
स्वर्ण - शिवानी, रजत - रानी देवी 

Advertisement

72.574 किग्रा मिडिलवेट पुरुष- 
स्वर्ण - अंकित कुमार, रजत - आदित्य राज 

79.378 किग्रा लाइट हेवीवेट पुरुष- 
स्वर्ण - रॉबिन सॉगवान, रजत - पर्व 

53.525 किग्रा बैंटमवेट महिला- 
स्वर्ण - आरज़ू, रजत - आरती 

90.718 किग्रा क्रूज़रवेट पुरुष- 
स्वर्ण - साहिल, रजत - बिक्रमजीत सिंह 

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर राकेश मिश्र ने सभी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजी के लिए मील का पत्थर साबित होगी और युवाओं को बड़ा मंच देगी. राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें