Advertisement
Asian Games: जन्मदिन पर देश को दिया Golden Gift, भारत की स्टार मुक्केबाज ने जीता गोल्ड मेडल, चीनी बॉक्सर को करारी शिकस्त
एशियन गेम्स में लवलीना बोरगोहेन ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया है. खास बात ये है कि उन्होंने अपने बर्थडे पर देश को ये बड़ा तोहफा दिया है. इसी के साथ भारत की झोली में अब तक 12 गोल्ड मेडल आ चुके हैं.
Advertisement
Asian Games 2026: भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना ने एशियन गेम्स में देश को गोल्ड दिलाया है. खास बात ये है कि आज लवलीना का जन्मदिन है, अपने बर्थडे पर उन्होंने देश को गोल्डन तोहफा दे दिया.
एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. इसी के साथ भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आ गए हैं.
चीनी मुक्केबाज को दी करारी शिकस्त
Advertisement
लगातार दूसरे एशियन गेम्स फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाली लवलीना ने बाओ जियाई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड जीता. पिछली बार लवलीना गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था, लेकिन इस बार लवलीना ने धैर्य और आक्रामकता के साथ चीनी मुक्केबाज को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
Advertisement
अपने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में लवलीना ने धीमी शुरुआत की और गेम में आगे बढ़ीं. सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और कजाख बॉक्सर को हराकर फाइनल में पहुंचीं. गोल्ड मेडल का मुकाबला बहुत अलग रहा. आक्रामक बाओ जियाई के खिलाफ लवलीना को क्लिंच में जाना पड़ा, समय का इंतजार करना पड़ा और आगे रहने के लिए टैक्टिकल तरीके से जवाब देना पड़ा. आखिर में लवलीना इतने पॉइंट्स से आगे निकल गईं कि वे टैक्टिकल तरीके से बाओ को चकमा दे सकीं और गोल्ड मेडल तक पहुंच सकीं.
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, फाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला
Advertisement
इसके साथ ही गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही लवलीना बोरगोहेन एशियन गेम्स में मैरी कॉम के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं. लवलीना के लिए यह एक ऐतिहासिक डबल है. वह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की तरफ से गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर हैं. इससे पहले, मैरी कॉम एशियन गेम्स बॉक्सिंग में 2 मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं. उन्होंने 2014 और 2010 में क्रमशः एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
जन्मदिन को बना दिया यादगार
यह भी पढ़ें
लवलीना बोरगोहेन शुक्रवार को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में इस गोल्ड मेडल ने उनका जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार बना लिया है. लवलीना ने अपने जन्मदिन पर जो तोहफा देश को दिया है उस गोल्ड की चमक ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है.