मनोरंजन
07 Sep, 2026
07:54 PM
Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मकोका के तहत आरोपी बनाने की मांग, कोर्ट ने मांगा पुलिस से जवाब
जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई और अपने खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने की मांग की थी. अदालत ने कहा था कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल के दौरान निचली अदालत में सबूतों के आधार पर होगा.