मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विपक्षी दलों के प्रदर्शन जारी हैं. इसी बीच हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दो महिला नेताओं के बीच जमकर थप्पड़बाजी हो गई.
-
राज्य09 Oct, 202611:32 AMचले थे ज्ञानेश कुमार के नाम पर मोदी से लड़ने कांग्रेसी… यहां तो आपस में ही भिड़ गए दो कांग्रेसी नेता, विरोध प्रदर्शन बना अखाड़ा!
-
राज्य09 Oct, 202610:10 AMUP चुनाव से पहले BJP-RSS का मास्टर प्लान... 80 हजार बैठकों के जरिए 42-43 बिरादरियों तक पहुंचने की तैयारी, जानें पूरी रणनीति
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और RSS ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सुल्तानपुर की समन्वय बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी और सरकारी निकायों में प्रतिनिधित्व की कमी का मुद्दा उठा. सूत्रों के मुताबिक, संघ ने फिलहाल मतभेदों के बजाय चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर ध्यान देने का संदेश दिया है.
-
राज्य08 Oct, 202607:03 PM'सपा प्रमुख नहीं करेंगे रामलला के दर्शन, वोट बैंक खिसकने का है डर’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर केशव मौर्य का पलटवार
केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या पहुंचने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करना अखिलेश की राम भक्ति पर सवाल खड़े करता है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की जनता, प्रदेश के राम भक्त सब देख रहे हैं कि जो अयोध्या जाकर राम लला के मंदिर में नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब उनकी राम भक्ति संदेह के घेरे में है. क्योंकि देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करते हैं.
-
राज्य08 Oct, 202606:36 PMअखिलेश के अयोध्या दौरे पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हमला, बोले- सपा को सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं
ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं. ऐसे में वे राम मंदिर कैसे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सपा अल्पसंख्यकों को नाराज नहीं करना चाहती, इस डर से अखिलेश राम मंदिर नहीं जा रहे हैं. उनके मुताबिक, सपा के लिए यह पूरा मामला वोट पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ है.
-
न्यूज08 Oct, 202605:40 PMविपक्ष के प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरे 42 पूर्व जज, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने का हक नहीं
इस ओपन लेटर के जरिए पूर्व जजों ने सवैंधानिक संस्थाओं पर उठ रहे सवालों को लेकर चिंता जताई. उन्होंने चेताया कि राजनीतिक लाभ या हताशा में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर कीचड़ उछालना बेहद खतरनाक चलन है.
-
Advertisement
-
न्यूज08 Oct, 202604:13 PM'चुनाव निष्पक्ष हों और ब्यूरोक्रेसी ट्रांसपेरेंट हो....', ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच मुरली मनोहर जोशी ने कही बड़ी बात
मुरली मनोहर जोशी ने SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर कहा कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव, जवाबदेह सरकार और पारदर्शी ब्यूरोक्रेसी जरूरी है. उन्होंने कहा कि हर फैसला संविधान के दायरे में होना चाहिए और उल्लंघन होने पर सुप्रीम कोर्ट को जांच करनी चाहिए.
-
न्यूज08 Oct, 202601:17 PMCEC ज्ञानेश कुमार की Z-प्लस सुरक्षा के बाद बढ़ा सुरक्षा घेरा, खुफिया इनपुट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्लान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. INDIA ब्लॉक के विरोध-प्रदर्शन और 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच नए खुफिया इनपुट के आधार पर उनके आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
-
न्यूज07 Oct, 202607:53 PMजंतर-मंतर जाते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन जारी
बुधवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं को जंतर-मंतर जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया. विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा.
-
राज्य07 Oct, 202607:29 PMपंजाब निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 50 वार्डों में फिर होगा चुनाव
पंजाब में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, 50 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया नए सिरे से कराई जाएगी.
-
एक्सक्लूसिव07 Oct, 202605:00 PMअंग्रेजों के जमाने के बुजुर्ग व्यापारी ने Yogi को बताया ‘सुपरमैन’, Akhilesh को चौंका दिया!
उत्तरप्रदेश के भदोही में कार्पेट एक्सपो में अंग्रेजों के जमाने के बुजुर्ग कैमरे पर अपने बिजनेस के बारे में और अंग्रेजों के जमाने से कैसे व्यापार को यहां तक ले आए कि पूरी दुनिया के लोग उनके कार्पेट को ले जा रहे हैं साथ ही जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में सवाल पूछा तो मजेदार जवाब देते हुए योगी को सुपर मैन बोल दिए।
-
राज्य07 Oct, 202601:31 PM'चुनाव आने वाले हैं...', CBI की कार्रवाई पर भड़के CM भगवंत मान, रेड को लेकर उठाया बड़ा सवाल
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. OSD मामले में CBI ने FIR में नामजद लोगों को समन भेजे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने CBI की रेड को चुनाव से जोड़ते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि चुनाव से पहले ऐसी कार्रवाई करना उनका तरीका है.
-
राज्य07 Oct, 202612:50 PMसीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना, बोले-80 फीसदी पर एनडीए और 20 फीसदी पर पीडीए
सीएम ने कहा कि पहले यूपी में एक जिला-एक माफिया सत्ता के समानांतर सत्ता चलाते थे, लेकिन अब एक जिला- एक मेडिकल कॉलेज, एक उत्पाद, एक व्यंजन है. हर हुनरमंद कारीगरों व हस्तशिल्पियों को सम्मान मिल रहा है. सेवा के संकल्प का कार्यक्रम भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है.
-
राज्य07 Oct, 202611:21 AMपीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
सोमवार को प्रदेश को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर नगर विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी.