दुनिया
18 Jun, 2025
08:55 AM
कोई दया नहीं...खामेनेई की धमकी के बाद ईरान ने किया मिसाइल अटैक
ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब और भी उग्र हो गई है. दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रही हैं. इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक धमाकेदार पोस्ट में लिखा, “जंग शुरू होती है.” इस बयान के कुछ देर बाद ही ईरान ने इजरायल की ओर 25 मिसाइलें दाग दीं.