न्यूज
17 Jun, 2025
09:23 PM
पाकिस्तान की संसद में भी 'योगी मॉडल' की गूंज, सांसद ने UP के बजट के आंकड़े बता शहबाज शरीफ को दिखाया आईना
पाकिस्तान के संसद में एक बार फिर से सीएम योगी का भौकाल दिखा है. जहां एक विपक्षी दल के सांसद ने सीएम योगी के मॉडल की चर्चा करते हुए कहा कि 'पाकिस्तान का पूरा बजट 62 बिलियन है, वहीं भारत के अकेले उत्तर-प्रदेश का बजट 97 बिलियन है. पाकिस्तान का टोटल रेवेन्यू 50 बिलियन है, जबकि अकेले यूपी का रेवेन्यू 80 बिलियन है. बता दें कि पाकिस्तान के सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.