ब्लॉग
18 Jul, 2026
12:36 PM
सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज...तप, त्याग और लोक कल्याण की अद्भुत साधना के प्रतिमूर्ति
सनातन धर्म की महान परंपरा में ऐसे संत समय-समय पर प्रकट होते रहे हैं, जिन्होंने अपने तप, त्याग और साधना से समाज को नई दिशा प्रदान की है. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ऐसे ही संतों में अग्रगण्य हैं. उनका संपूर्ण जीवन भगवान शिव की उपासना, वेद-शास्त्रों के प्रचार, राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा है.