राज्य
18 Aug, 2025
11:01 AM
पीएम मोदी 22 अगस्त को कोलकाता मेट्रो के प्रमुख लिंक को दिखाएंगे हरी झंडी, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा
22 अगस्त को कोलकाता को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। लंबे समय से जिस मेट्रो लिंक का इंतजार हो रहा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे. माना जा रहा है कि इसके शुरू होते ही लाखों यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी और शहर के यातायात का बोझ भी कम होगा. अब देखना यह होगा कि यह नई लाइन कितनी तेजी से कोलकाता की रफ्तार बदल पाती है.