Advertisement
कौन हैं 98 साल के वो बुजुर्ग, जिन्हें भरे मंच पर PM मोदी ने दिया सम्मान, पैर छुए, गले लगाया
बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के दौरान PM मोदी मंच पर आते ही एक बुजुर्ग शख्स के पास गए. ये शख्सियत PM मोदी और पार्टी के लिए बेहद खास हैं.
Advertisement
West Bengal Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने BJP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य और खास था. जहां PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गजों का मेला लगा था. इसी मेले में एक आम लेकिन बेहद खास शख्सियत ने सबका ध्यान खींचा. 98 साल के एक बुजुर्ग, PM मोदी ने जिनके पैर छुए और गले लगाकर सम्मान दिया. जानते हैं कौन हैं ये शख्स.
PM मोदी मंच पर जिन 98 साल के बुजुर्ग को सम्मान दिया उनका नाम माखनलाल सरकार है. माखनलाल बंगाल में BJP के सबसे पुराने कार्यकर्ता हैं. मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए. इसके बाद सरकार ने देर तक प्रधानमंत्री को गले लगाए रखा. प्रधानमंत्री के स्नेह को देख माखनलाल सरकार भावुक हो गए.
कौन हैं माखनलाल सरकार?
माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं. 1952 में, उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार किया गया था.
Advertisement
साल 1980 में BJP की स्थापना के बाद उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठन समन्वयक बनाया गया. उन्होंने सिर्फ एक साल में करीब 10 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया.
Advertisement
यह भी पढ़ें- बंगाल में सुवेंदु अधिकारी का राजतिलक, PM मोदी की मौजूदगी में इन पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ
यह भी पढ़ें
साल 1981 से लगातार सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में काम किया. उस समय यह बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी, क्योंकि आमतौर पर BJP नेता एक ही संगठनात्मक पद पर दो साल से ज्यादा नहीं रह पाते थे. माखनलाल सरकार ने BJP के वो कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने अपने संघर्षों से पार्टी को सींचा, पार्टी के 'बूढ़ा शेर' बनकर कार्यकर्ताओं में जोश और हिम्मत का मंत्र दिया. आज जब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ तो PM मोदी अपने इस शेर का योगदान नहीं भूले. मानों वर्षों की तपस्या का हासिल माखनलाल को आज मिल गया हो.