Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

एलन मस्क ने अंबानी को लेकर ऐसा क्या लिखा कि राहुल गांधी बोले- Welcome to India, जानें पूरा मामला

एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुछ कारोबारी अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए कंपनी की एंट्री रोक रहे हैं. उन्होंने मुकेश अंबानी को लेकर भी सवाल किया, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया.

Image Source: IANS
Loading Ad...

भारत में स्टारलिंक की एंट्री में हो रही देरी को लेकर अब कारोबारी टकराव सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गया है. एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि कुछ 'ओलिगार्क' अपने एकाधिकार को बनाए रखने के लिए स्टारलिंक की राह में बाधाएं खड़ी कर रहे हैं. इसके बाद मस्क ने सीधे उद्योगपति मुकेश अंबानी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वही भारत के 'रियल बॉस' हैं? मस्क के इस बयान ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. अब इस विवाद में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं, क्योंकि कांग्रेस के एक नेता ने भी मस्क की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दरअसल, एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एक्स पर एक यूजर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार की नीतियों और कारोबारी जगत को लेकर सवाल खड़े किए. संबंधित पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि सरकार आम नागरिकों के हितों की तुलना में कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हितों को ज्यादा प्राथमिकता दे रही है. इस टिप्पणी को कोट करते हुए मस्क ने कहा कि स्टारलिंक को दुनिया के 165 से अधिक देशों में संचालन की मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी कंपनी पिछले पांच वर्षों से भारत सरकार के सभी नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने का प्रयास करती रही है. इसके बावजूद, भारत में स्टारलिंक को अब तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला, मस्क ने इस पर सवाल उठाया.

मस्क के पोस्ट पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया 

Loading Ad...

एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट  लिखा 'Is Ambani the real boss of India?' (क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?). उनके इस पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ने तंज कसा और कहा कि 'भारत में आपका स्वागत है, एलन. तब तक इंतजार करें जब तक आप दूसरे व्यक्ति को नहीं खोज लेते.' बता दें कि राहुल गांधी के इस पोस्ट पर तुरंत मस्क ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने कहा कि 'थैंक यू राहुल, ये सच में परेशान करने वाला है.'

कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया पर उठेंगे सवाल 

राजनीतिक जानकारों की मानें तो राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार विदेशों में जाकर भारत की राजनीति और देश की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा चुके हैं. इसे लेकर उनके विरोधी अक्सर आरोप लगाते रहे हैं कि राहुल गांधी विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने और देश को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. ऐसे में एलन मस्क की पोस्ट पर राहुल गांधी की ताजा प्रतिक्रिया एक बार फिर राजनीतिक सवालों और आरोप-प्रत्यारोप को हवा दे सकती है.

भारत सरकार ने आरोपों को किया खारिज 

Loading Ad...

वहीं, मस्क इससे पहले भी बिना किसी का नाम लिए कुछ प्रभावशाली कारोबारियों पर अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए भारत में स्टारलिंक की एंट्री में बाधा डालने का आरोप लगा चुके हैं. हालांकि, भारत सरकार इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है. सरकार का कहना है कि देश में कारोबार करने वाली सभी कंपनियों के लिए नियम समान हैं और उनका पालन करना ज़रूरी है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर एलन मस्क के आरोपों और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया ने कारोबारी जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नई बहस छेड़ दी है. अब देखना होगा कि स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस कब तक मिलता है और इस पूरे विवाद पर सरकार की ओर से आगे क्या रुख सामने आता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...