Advertisement
‘सहनशील हैं कमजोर नहीं…’, पाकिस्तान की गीदड़भभकी के बीच NSA डोभाल का बड़ा बयान, शहबाज शरीफ को चेताया
NSA अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते, सुरक्षा, आंतकवाद और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी बातें कही हैं.
Advertisement
हमारी सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न करें. 'भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं.’ भारत के सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल ने ये बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने एक बार फिर साफ और सख्त लहजे में पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए चेतावनी दे डाली.
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान ने गीदड़भभकी दी है. शहबाज शरीफ ने कहा था. ‘सिंधु नदी के पानी की हर एक बूंद पाकिस्तान के लिए रेड लाइन है. भारत ने अगर इसे रोकने की कोशिश की तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा.’
NSA अजीत डोभाल ने क्या कहा?
Advertisement
NSA अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते, सुरक्षा, आंतकवाद और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी बातें कही हैं. इस सीरीज का नाम 'Declassified: Operation Sindoor' है जो दो पार्ट में है. इसका प्रसारण डिस्कवरी+ पर शनिवार यानी 15 अगस्त को होगा.
Advertisement
अजीत डोभाल ने कहा,
'भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं. हम जोखिम भी ले सकते हैं और घर में घुसकर करारा प्रहार भी कर सकते हैं. हमारी सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न करें.'
Advertisement
इस दौरान NSA डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के पीछे की रणनीति पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा, इस ऑपरेशन का मकसद दुश्मन के उन ठिकानों को नष्ट करना था, जो विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार थे.
‘प्रहार से पहले परिणाम नहीं सोचेगा भारत’
इस दौरान अजीत डोभाल ने भारत की नीति और सैन्य क्षमता को लेकर भी बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा, ‘दुनिया के लिए संदेश बहुत स्पष्ट है, भारत की उदारता या भारत के सहनशील होने को होने को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. भारत जोखिम ले सकता है, भारत करारा प्रहार कर सकता है, परिणाम चाहे जो भी हों.'
Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी इस डॉक्यूमेंट्री में भारतीय सेना की नीति और अनुभव को भी दर्शाया गया है. जिसमें सैन्य ऑफिसर अपने-अपने अनुभवों और चैलेंज पर बात कर रहे हैं.
पाकिस्तान ने क्या धमकी दी?
अजीत डोभाल के इस बयान से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि पर रोक को लेकर बौखलाहट जाहिर की थी. शहबाज शरीफ ने कहा था, ‘सिंधु नदी के पानी की हर एक बूंद पाकिस्तान के लिए रेड लाइन है भारत ने अगर इसे रोकने की कोशिश की तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा.’
Advertisement
इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अपनी संप्रभुता पर किसी भी खतरे का कड़ा जवाब देगा. उन्होंने कहा कि शांति के लिए पाकिस्तान की इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने भारत के साथ मई 2025 में हुई सैन्य झड़प यानी ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया था.
यह भी पढ़ें- मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
यह भी पढ़ें
दरअसल, 22 अप्रैल 2026 में हुए पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. 7 मई से 10 मई के बीच हुए इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 60 साल से चली आ रही सिंधु जल संधि को भी रोक दिया था. इसके बाद पाकिस्तान पानी के लिए तरस रहा है और रह-रहकर भारत को धमकी दे रहा है.