Advertisement
JPSC-JSSC Protest: छात्रों का सत्याग्रह 14वें दिन भी जारी, प्रदर्शनकारी की बिगड़ी तबीयत, आज झारखंड विधानसभा घेरेंगे छात्र संगठन
Jharkhand Protest: मानसून सत्र के बीच प्रदर्शन, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. यह मार्च वामपंथी छात्र संगठनों आइसा, आरवाईए, एआईएसएफ और झारखंड जनाधिकार महासभा के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है.
Advertisement
Jharkhand Protest: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा सत्याग्रह शुक्रवार को 14वें दिन में पहुंच गया. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. छात्रों का कहना है कि सरकार की ओर से बातचीत का भरोसा तो दिया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है. इसी वजह से आंदोलनकारी छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से चर्चा नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा..
आमरण अनशन पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबीयत
आंदोलन के बीच आमरण अनशन कर रहे एक छात्र की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सदर अस्पताल ले जाया गया.. फिलहाल छात्र का इलाज चल रहा है. बता दें कि इस आंदोलन में छह छात्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं.
Advertisement
सीबीआई जांच और कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्र
Advertisement
आंदोलनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराई जाए। इसके अलावा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है.
छात्रों ने साफ कहा है कि अगर सरकार के साथ होने वाली बातचीत सकारात्मक नहीं रही, तो 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उनका कहना है कि वे अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं.
शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है आंदोलन
Advertisement
छात्रों का दावा है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। प्रदर्शन स्थल पर राष्ट्रभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्र अपनी बात रख रहे हैं।आंदोलनकारियों का कहना है कि उनके प्रदर्शन में किसी तरह की आपत्तिजनक या राष्ट्रविरोधी नारेबाजी नहीं हुई है.
छात्रों के मुताबिक, इसी वजह से उन्हें झारखंड के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से भी समर्थन मिल रहा है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ परीक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है.
वामपंथी छात्र संगठन आज करेंगे विधानसभा घेराव
इधर, जेपीएससी मामले को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों ने भी आंदोलन तेज कर दिया है. इन संगठनों ने शुक्रवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. इसे देखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है. इलाके में बैरिकेडिंग समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं.
Advertisement
विधायक जयराम महतो ने छात्रों को दिया समर्थन
वहीं, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम महतो ने आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को विधानसभा के अंदर भी मजबूती से उठाया जाएगा.
अब सभी की नजर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच होने वाली संभावित बातचीत पर टिकी हुई है. इसी बातचीत से तय होगा कि यह आंदोलन आगे किस दिशा में जाएगा और क्या छात्रों की मांगों पर कोई समाधान निकल पाएगा.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Input - IANS