Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहा बोरा का विरोध, नारेबाजी के बाद रोकना पड़ा भाषण, Video

लोगों ने ‘बंद करो दफा हो जाओ’ जैसे नारे लगाए तो नेहा बोरा असहज हो गईं. इसके बाद दिपके ने माइक लिया और प्रेस क्लब के अधिकारियों से लोगों को बाहर भेजने की मांग की.

Screengrab/CJP Press Confrence
Loading Ad...

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने गुरुवार को दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नेहा बोरा का विरोध देखने को मिला. उन्होंने जैसे ही बोलना शुरू किया. वहां मौजूद लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा, बंद करो, दफा हो जाओ. 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ चलने वाली नेहा बोरा को अब विरोध का सामना करना पड़ रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहा कुछ बोलतीं उससे पहले ही नारेबाजी शुरू हो गई. विरोध तेज हुआ तो नेहा को अपना भाषण रोकना पड़ा. 

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा 

Loading Ad...

लोगों ने ‘बंद करो दफा हो जाओ’ जैसे नारे लगाए तो नेहा बोरा असहज हो गईं. इसके बाद दिपके ने माइक लिया और प्रेस क्लब के अधिकारियों से लोगों को बाहर भेजने की मांग की. फिर नेहा भी कहा कि जो लोग प्रोग्राम को बाधित कर रहे हैं उन्हें बाहर भेजा जाए. 

Loading Ad...

प्रशांत भूषण और प्रकाश राज भी कॉन्फ्रेंस में शामिल

Loading Ad...

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के साथ-साथ वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने. प्रशांत भूषण ने कहा, ‘सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी. BJP ने भी बार-बार आंदोलन करके सरकार बदली है. सरकार के खिलाफ विरोध करना कोई अपराध नहीं है. इस देश में तानाशाह सरकार नहीं चल सकती. लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई सिविल सोसायटी और युवाओं के नेतृत्व में लड़ी जाएगी.’

ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सरकार ने पूरा तंत्र झोंका- दिपके

अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई का मकसद सिर्फ एक व्यक्ति मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को बचाना था. उन्होंने कहा, 

Loading Ad...

‘जब से चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों को लेकर मीडिया रिपोर्ट छपी है, तब से सरकार अपने पूरे तंत्र और मशीनरी का इस्तेमाल ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए कर रही है.’

दिपके ने क्या-क्या आरोप लगाए?

अभिजीत दिपके ने कहा, ‘शायद देश में यह पहली बार था जब रेलवे को बंद कर दिया गया और यह भी सिर्फ ज्ञानेश कुमार के लिए, रेलवे बंद करने से भी उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने पूरी दिल्ली में मेट्रो और मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया. किसके लिए? ज्ञानेश कुमार के लिए. इतने पर भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों को बुला लिया.’

Loading Ad...

सौरव दास और रांका की हिरासत पर सवाल

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत का जिक्र करते हुए दिपके ने कहा, ‘आपने तिरंगा फहराने को भी कानून का उल्लंघन बता दिया. आपने दिल्ली में तमाम सुरक्षा बलों को बुला लिया है. क्या यह सब सिर्फ एक ज्ञानेश कुमार के लिए है? सरकार के लिए ज्ञानेश कुमार इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं? अगर वह BJP को चुनाव जीतने में मदद नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें इतनी सुरक्षा क्यों दे रहे हैं?’

नेहा बोरा ने कहा था ‘बांग्लादेश से ली प्रेरणा’

Loading Ad...

दरअसल, नेहा बोरा ने दो दिन पहले बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) को उनके छठे सेंट्रल कॉन्फ्रेंस के लिए बधाई देते हुए एक वीडियो मैसेज भेजा था. इसमें उन्होंने कहा कि भारत का जेन-जी आंदोलन बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित है. SSF बांग्लादेश के छात्र आंदोलन और तख्तापलट के घटनाक्रमों में सक्रिय था. नेहा बोरा ने कहा, 
‘हम आपसे प्रेरणा लेते हैं. आप जिस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं. उससे हमें सीख मिलती है. मुझे उम्मीद है कि आप बांग्लादेश और हम भारत में एकजुट होकर बेहतर दक्षिण एशिया और बेहतर भारत के लिए लड़ सकेंगे.’

यह भी पढ़ें- बिहार का वो अफसर, जिसने JDU सांसद को भेज दिया 5 करोड़ का नोटिस, जानें, भरत तिवारी एनकाउंटर से जुड़ा ये मामला

यह भी पढ़ें

नेहा बोरा के इस वीडियो मैसेज में दिए गए मैसेज पर BJP ने सवाल उठाए. BJP ने नेहा बोरा के बांग्लादेश के जेन-जी आंदोलन पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. BJP नेता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा के शब्दों के पीछे राहुल गांधी की सोच है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...