Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

RBI ने बढ़ाया Repo Rate, अब जेब पर बढ़ेगा बोझ! होम लोन से कार लोन तक होंगे महंगे, बढ़ेगी EMI

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो दर में 25 आधार अंकों (Basis point) की वृद्धि करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो दर में 25 आधार अंकों (Basis point) की वृद्धि करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है.

फरवरी 2023 के बाद पहली बार बढ़ी Repo Rate

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद यह फैसला घोषित किया गया. बता दें कि फरवरी 2023 के बाद केंद्रीय बैंक ने पहली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है.

Loading Ad...

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बड़ा फैसल

Loading Ad...

RBI ने यह कदम वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई को काबू में रखने के लिए उठाया है.रेपो रेट (Repo Rate) में इस बढ़ोतरी से बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ने से मासिक किस्तें (EMI) महंगी हो सकती हैं..

SDF, MSF और बैंक रेट में भी बदलाव

Loading Ad...

केंद्रीय बैंक ने बताया कि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) दर को बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) दर और बैंक रेट को 5.75 प्रतिशत पर समायोजित किया गया है.

वैश्विक महंगाई पर RBI की नजर

मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति में दोबारा तेजी आने की आशंका है, जिसके कारण दुनिया के कई प्रमुख केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति को और सख्त करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब भारत सहित दुनिया भर में महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं, जिससे वैश्विक और घरेलू मुद्रास्फीति पर दबाव बढ़ा है.

Loading Ad...

फ्रांस के प्रदर्शनों पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले -'देश पर कब्जा करना चाहते हैं मुसलमान'

अर्थशास्त्रियों ने जताई थी 25 बेसिस पॉइंट बढ़ोतरी की संभावना

अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों ने पहले ही 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की संभावना जताई थी. एसबीआई रिसर्च ने कहा था कि बढ़ते मुद्रास्फीति दबाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, बदलती तरलता स्थिति और जोखिमों के पुनर्मूल्यांकन को देखते हुए पहले से कदम उठाना उचित होगा.

Loading Ad...

महंगाई के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

महंगाई के आंकड़े भी आरबीआई की चिंता को बढ़ा रहे हैं.अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई थी, जो जुलाई में 4.45 प्रतिशत थी. इसके अलावा अल नीनो प्रभाव और कम वर्षा के कारण रबी फसल उत्पादन पर भी जोखिम बना हुआ है.

यह भी पढ़ें

Input- IANS

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...