Advertisement
रांका-दास जेल में, दिपके की बढ़ीं मुश्किलें! अब SC/ST एक्ट में मामला दर्ज
CJP: FIR में अभिजीत दिपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और स्वतंत्र पत्रकार रोजी व गजेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं.यह शिकायत दिल्ली पुलिस के कनॉट प्लेस सब-डिवीजन के एसीपी विवेक भगत की ओर से दर्ज कराई गई है.
Advertisement
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े नेताओं की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने पार्टी के नेताओं और कुछ स्वतंत्र पत्रकारों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. एफआईआर में अभिजीत दिपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और स्वतंत्र पत्रकार रोजी व गजेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं.यह शिकायत दिल्ली पुलिस के कनॉट प्लेस सब-डिवीजन के एसीपी विवेक भगत की ओर से दर्ज कराई गई है. आरोप है कि एसीपी के खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, ये आरोप हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
सौरभ दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत
इस मामले के बीच CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी 5 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों को जंतर-मंतर पर प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश करने और सुरक्षा घेरा तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अदालत के आदेश के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया. इन गिरफ्तारियों के बाद पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है.
Advertisement
16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च
Advertisement
सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में CJP ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लोगों से शुक्रवार शाम पांच बजे सेंट्रल पार्क में इकट्ठा होने की अपील की है. दीपके का कहना है कि वे तिरंगा फहराएंगे और इस कदम से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने दिल्ली नहीं पहुंच पाने वाले लोगों से अपने-अपने शहरों में भी तिरंगा फहराने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम के कारण जेल जाने की आशंका से उन्हें डर नहीं लगता.
CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल तो Ranvir Shorey को मिली धमकी? मुंबई पुलिस से की शिकायत
Advertisement
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बनाई जा रही है. उनका कहना था कि अगर सरकार आपातकाल लगाना चाहती है, तो उसे इसकी आधिकारिक घोषणा करनी चाहिए.
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर दीपके ने कहा कि CJP एक स्वतंत्र समूह है और अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी इंडिया गठबंधन के खिलाफ है. उनके मुताबिक, दोनों के आंदोलन का उद्देश्य एक जैसा हो सकता है.
Advertisement
विदेशी फंडिंग के दावों पर क्या बोले दिपके?
यह भी पढ़ें
पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने हाल के विरोध प्रदर्शनों को विदेश से आर्थिक मदद मिलने का दावा किया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिपके ने कहा कि अगर साल्वे के पास ऐसे कोई ठोस सबूत हैं, तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर विदेशी फंडिंग के सबूत मौजूद हैं, तो सरकार के सामने उन्हें पेश क्यों नहीं किया जाता.
फिलहाल, CJP के नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले और प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है. आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई और पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी.