Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन की तैयारी! जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) रविवार को एक बार फिर दिल्ली में प्रदर्शन करेगी. संगठन ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को भारी पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके. हालांकि, दिल्ली में करीब 22 स्थानों पर छोटे-छोटे समूहों में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की. अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर कूच करने का ऐलान किया है. इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस अलर्ट पर हैं.

सुबह 10 बजे जंतर-मंतर कूच का ऐलान 

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने साफ कर दिया है कि संगठन का प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. संगठन ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की घोषणा की है. शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने करीब 7,000 लोगों को डिटेन किया था. देर रात कई प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया, लेकिन सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत को लेकर सवाल उठाए गए. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में रखे जाने की जानकारी सामने आई है.

Loading Ad...

प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे के हाथ में

Loading Ad...

संगठन के प्रमुख नेताओं की हिरासत के बीच अजिंक्य शिंदे प्रदर्शन की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने पुलिस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने की बात कही. शिंदे ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन को उम्मीद रही होगी कि हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों, नागरिक समाज के सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई. वहीं, अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं की हिरासत को लेकर उन्होंने सवाल उठाए. संगठन की ओर से कहा गया कि हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बाद भी नेताओं के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी. हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं.

यह भी पढ़े: ‘सब लोग दिल्ली चलो’, पुलिस हिरासत में केजरीवाल की देश से अपील, कहा- युवा जाग चुका

Loading Ad...

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर उठाए सवाल

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अपना वादा पूरा नहीं किया. पुलिस के मुताबिक, जून-जुलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान संगठन ने जिस तरह से प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया था, मौजूदा घटनाक्रम उससे अलग रहा. दूसरी ओर, CJP ने पुलिस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रखने का रुख अपनाया है. ऐसे में रविवार को प्रदर्शन किस रूप में आगे बढ़ता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी.

दिल्ली में 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका

Loading Ad...

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों के लिए परामर्श जारी किया है. इसके अनुसार, स्थिति को देखते हुए रविवार सुबह 6 बजे से यातायात मार्गों में बदलाव लागू किए जा सकते हैं. नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के करीब 30 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस और पटेल चौक जैसे इलाकों में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस ने रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है. साथ ही, लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और निकलने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया है.

यह भी पढ़े: ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस पर लगाया 'अपहरण' का आरोप, TMC सांसदों के साथ थाने में डाला डेरा, Video

यह भी पढ़ें

बहरहाल, आज यानी रविवार को होने वाले मार्च पर सबकी नजरें टिकी हैं. एक ओर संगठन ने पीछे नहीं हटने का ऐलान किया है, तो दूसरी ओर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है. ऐसे में दिल्ली में प्रदर्शन और यातायात, दोनों मोर्चों पर दिन काफी अहम रहने वाला है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...