Advertisement
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे. ये नंबर उनके पाकिस्तानी हैंडलरों ने उपलब्ध कराए थे. इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के में एफआईआर दर्ज की गई है.
दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम
आरोपियों के नाम शुभदीप सिंह उर्फ विशाल (23), गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि, साजन सिंह उर्फ हनी (28) और गगनप्रीत (24) निवासी पंजाब के रूप में हुई है. इनके कब्जे से 1 जिगाना पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल, 9 कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.
Advertisement
ISI हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
स्पेशल सेल को विश्वसनीय और ठोस जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी अपने पाकिस्तान स्थित अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी घटना की योजना बना रहा था. जानकारी से यह भी पता चला कि उन्होंने इस काम के लिए पंजाब के युवाओं को भर्ती किया था.
गिरफ़्तारी के बाद आरोपी ने कबूला पाकिस्तानी कनेक्शन
Advertisement
सूत्रों से मिली जानकारी और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी के बाद कुछ संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई. पहली गिरफ्तारी पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड से हुई और आरोपी शुभदीप सिंह के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शहजाद भट्टी नेटवर्क के पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मंगा रहा था.
सभी आरोपियों पंजाब के है
जांच के दौरान उसके दो साथी गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि और साजन सिंह उर्फ हनी को पंजाब से पकड़ा गया. उनके पास से एक जिगना पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए. बाद में 24 जून को दिल्ली से एक और आरोपी गगनप्रीत को पकड़ा गया और उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें कई अहम सबूत थे. उसे उसके पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दिल्ली में धार्मिक स्थलों और पुलिस ठिकानों की रेकी करने और दिल्ली में फायरिंग की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था.
Advertisement
आरोपी शुभदीप सिंह उर्फ़ विशाल पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है, जो पाकिस्तान बॉर्डर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है. वह ड्रोन के जरिए पिस्तौल और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था. वह पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई हैंडलर्स और ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत के लिए विदेशी नंबर का इस्तेमाल करता था. उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था.
विदेशी नंबरों के ज़रिए आईएसआई हैंडलर्स से करते थे संपर्क
गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है. वह विदेशी नंबरों के ज़रिए आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में था. वह अपने चचेरे भाई साजन सिंह उर्फ हनी के साथ मिलकर ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था.
Advertisement
यह भी पढ़ें
साजन सिंह उर्फ हनी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है. वह भी पाकिस्तानी आईएसआईए हैंडलर्स से बातचीत करने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता था. उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था. गगनप्रीत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का रहने वाला है. वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था. उसे दिल्ली में पुलिस स्टेशनों और पुलिस पिकेट्स के वीडियो बनाने और उन पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था.