Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

फ्लाईदुबई के आतंकी पायलट हम्मामी से कनेक्शन? UAE ने मालदीव के दो पायलटों किया गिरफ्तार, क्रू मेंबर्स भी रडार पर

UAE ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में हाईजैकिंग की कोशिश की घटना के बाद मालदीव के दो पायलटों को गिरफ्तार किया है. कई और क्रू मेंबर्स रडार पर हैं. आरोप है कि किसी ने घायल भारतीय कैप्टन के मुंह में एक रहस्यमयी गोली डालने की कोशिश की.

Image Source: IANS
Loading Ad...

फ्लाईदुबई फ्लाइट एफजेड1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट द्वारा विमान को क्रैश करने की कोशिश में हमला किए जाने के कुछ दिनों बाद बड़ा एक्शन हुआ है. ख़बर के मुताबिक फ्लाईदुबई के दो मालदीवियन कर्मचारियों/पायलटों को UAE की एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि दोनों हम्मामी के सहयोगी हैं. तेल अवीव जा रही फ्लाइट में ऑल मेल यानी कि एक भी फीमेल क्रू मेंबर नहीं होने के बाद एक बड़ी साज़िश का अंदेशा बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों पहले इजरायल जा चुके हैं. फिलहाल दोनों के एक्चुअल वर्क डोमेन के बारे में पता नहीं चल पाया है.

UAE ने मालदीव के दो पायलटों को गिरफ्तार किया!

UAE की पुलिस ने पिछले शनिवार को ही मालदीव के रहने वाले इन दोनों लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन मीडिया में ये ख़बर निकलकर अब सामने आई है. दोनों फ्लाईदुबई के कर्मचारी हैं. मालदीव के न्यूज आउटलेट 'अधाधु' ने रिपोर्ट दी है कि UAE में मालदीव दूतावास ने अब उनके परिवारों को बता दिया है कि पायलटों को हिरासत में रखा गया है.

Loading Ad...

रिपोर्ट्स की मानें, गिरफ्तार हुए मालदीव के ये दोनों पायलट फ्लाईदुबई में शामिल हुए पायलटों में सबसे नए हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने ओमान के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के साथ फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले की साजिश रची.

Loading Ad...

फ्लाईदुबई फ्लाइट के कई क्रू मेंबर्स रडार पर!

हादसे के दिन इजरायली यात्रियों की ओर से आरोप लगाया गया था कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स आतंकी पायलट को छोड़ने पर अड़े थे. ये तब का मामला है जब कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला करने और विमान को क्रैश करने की कोशिश के बाद हम्मामी को यात्रियों ने काफी मशक्कत और लड़ाई के बाद अपने कब्जे में लिया था. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर क्रू मेंबर हम्मामी को छोड़ना क्यों चाह रहे थे? क्या उनमें से भी कोई मिला हुआ था? क्या हम्मामी की मदद कोई और भी कर रहा था. ये सब ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब ढूंढ़ा जा रहा है, लेकिन मालदीवियन पायलट की गिरफ्तारी ने कई अनसुलझे सवाल पैदा कर दिए हैं.

Loading Ad...

कैप्टन स्मित मच्छार के मुंह में रहस्यमयी गोली डालने की कोशिश!

इसके अलावा असाफ नाम के एक यात्री ने फ्लाईदुबई घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'क्रू मेंबर्स ने अल-हम्मामी पर लगी पाबंदियों, कब्जे से छुड़ाने की कोशिश की और यात्रियों को फिल्मिंग करने से रोका.'असाफ ने यह भी बताया कि उन्होंने घायल भारतीय कैप्टन के मुंह में एक रहस्यमयी गोली डालने की कोशिश की.

इस बीच, फ्लाईदुबई फ्लाइट के क्रू की कथित तौर पर इजरायली यात्रियों के साथ झड़प भी हुई, जब उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला करने वाले को-पायलट को काबू किया था, जिसने कैप्टन मच्छार पर हमला किया था. हालांकि, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों ने केबिन क्रू की मांग के बावजूद अपहरणकर्ता को छोड़ने से इनकार कर दिया.

Loading Ad...

आतंकी पायलट हम्मामी को छोड़ने पर अड़ा था फ्लाईदुबई का क्रू!

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, को-पायलट को काबू करने में मदद करने वाले दो इजरायली यात्रियों ने कहा कि क्रू के सदस्यों ने उनसे बार-बार हमलावर को छोड़ने के लिए कहा, जिससे यात्रियों को क्रू की मंशा पर शक होने लगा.

कथित हाईजैकर को काबू करने वाले तीन यात्रियों में से एक, बैंकिंग एक्जीक्यूटिव त्ज्विका मानेस ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा, "क्रू हमसे बार-बार कह रहा था कि आतंकी को खोल दो, हमें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर क्यों."

Loading Ad...

दूसरी पंक्ति में कॉकपिट के पास बैठे रियल एस्टेट पेशेवर डैनियल श्लिचटर ने भी क्रू के साथ हुई तीखी बहस को याद किया. श्लिचटर ने द पोस्ट को बताया, "वे आतंकवादी को आजाद करने के लिए कह रहे थे- हमें तुरंत उन पर शक हो गया."

इजरायली यात्री भी आतंकी पायलट को नहीं छोड़ने पर अड़े रहे!

यह असहमति बहस में बदल गई, जिसमें इजरायली यात्रियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में सह-पायलट को नहीं छोड़ेंगे. इजरायली न्यूज चैनल आई24न्यूज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अल-हम्मामी को विमान के अंदर घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया, जिसके हाथ पीछे बंधे हुए थे. उसके कपड़ों पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे.

Loading Ad...

45 सेकंड के इस वीडियो में यात्रियों को बार-बार सिर्फ पुलिस और केवल पुलिस कहते हुए सुना जा सकता है, जो दर्शाता है कि उनका इरादा बंधे हुए को-पायलट को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसे कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंपने का था.

आपको बता दें कि फिलहाल UAE, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि को-पायलट ने दो साल तक ऑस्ट्रेलिया में एक छात्र के रूप में समय बिताया था. 

ये भी पढ़ें: मेलबर्न, मस्जिद, माय सेंटर & मुस्लिम ब्रदरहुड....फ्लाईदुबई के आतंकी पायलट हम्मामी से UAE ने उगलवा लिए सारे राज

Loading Ad...

ऑस्ट्रेलिया ने हम्मामी के कनेक्शन की जांच शुरू की!

भारतीय कैप्टन मच्छर ने बुरी तरह घायल होने और कॉकपिट क्रैश एक्स (कुल्हाड़ी) से हमला झेलने के बावजूद तेल अवीव जा रही फ्लाइट में सवार 170 लोगों की जान बचाई.

ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन ने मामले से परिचित एक सूत्र के हवाले से बताया कि को-पायलट की पहचान ओमान के 29 वर्षीय हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है, जिसे 2014 में ऑस्ट्रेलियाई छात्र वीजा दिया गया था, और वह अगले साल यूनिवर्सिटी कोर्स शुरू करने के लिए देश में आया था.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई फ्लाइट के आतंकी पायलट हम्मामी को बचाना चाह रहे थे कुछ क्रू मेंबर्स? लैंड‍िंग तक छोड़ने पर अड़े रहे

सूत्र ने बताया कि 2017 में देश छोड़ने के बाद 2019 में उसका वीजा रद्द कर दिया गया था. अधिकारियों ने पुष्टि की कि वह अब कोर्स में नामांकित नहीं था.

यह भी पढ़ें

कई मीडिया आउटलेट्स ने उसकी अब डिलीट की जा चुकी लिंक्डइन प्रोफाइल के हवाले से बताया कि अल-हम्मामी ने ऑस्ट्रेलिया की एक यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी.हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि उसने किस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी. संयुक्त अरब अमीरात, जो जांच का नेतृत्व कर रहा है, ने फ्लाइट के अंदर हुई इस हाथापाई को आतंकी हमला करार दिया है.
 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...