Advertisement
कोच्चि मिनी कूपर हादसा: मां ने जन्मदिन पर दी थी लग्जरी कार, रईसजादे ने 3 को कुचला, फिर बोला- पापा सब संभाल लेंगे
पुलिस ने आरोपी सुहैल और उसके साथियों को अरेस्ट कर लिया. चश्मदीद के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसमें सवार लोग छिटककर दूर जा गिरे.
Advertisement
केरल में हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक रईसजादे ने अपनी मिनी कूपर से तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे में तीनों की मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आरोपी सुहैल सजीव को लोगों ने रोका तो उसने अकड़ और रईसीयत का नशा दिखाते हुए कहा, ‘पापा सब संभाल लेंगे.’
ये हादसा कोच्चि के नेदुंबसेरी इलाके में हुआ. जहां नशे में धुत सुहैल अपने साथियों के साथ मिनी कूपर से जा रहा था. कार की रफ्तार भी काफी तेज थी. उसने सड़क के किनारे चल रहे एक स्कूटर को टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोग सवार थे.
बर्थडे पर मां ने दी थी मिनी कूपर
Advertisement
मृतकों की पहचान 21 साल के इयास, गोपिका और देविका के रूप में हुई है. बताया जा रहा है सुहैल को लग्जरी कार बर्थडे पर मां ने तोहफे के रूप में दी थी. जिसमें तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए.
Advertisement
पुलिस ने आरोपी सुहैल और उसके साथियों को अरेस्ट कर लिया. चश्मदीद के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसमें सवार लोग छिटककर दूर जा गिरे. कार तेज रफ्तार में लहराते हुए आई थी. हादसे का दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें साफ दिखा कि मिनी कूपर हवा की गति से आती है और किनारे चल रही स्कूटी को टक्कर मारते हुए आगे ले जाती है.
हादसे के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और एंबुलेंस को कॉल किया, हालांकि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले ही तीनों दम तोड़ चुके थे. लोगों ने तुरंत आरोपी सुहैल को पकड़कर लिया. लोगों की पकड़ में आरोपी ने अकड़ दिखाई और कहा, पिता सब कुछ संभाल लेंगे. रईसजादे ने तीन लोगों की जान लेने के बाद भी संवेदनहीनता की सारी हद पार कर दी.
Advertisement
यह भी पढ़ें- राजस्थान में BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, माइनिंग लीज पर हुआ था खूनी संघर्ष
यह भी पढ़ें
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार दो लोग मौके से भाग गए थे. हालांकि बाद में उन्हें अलप्पुझा से हिरासत में ले लिया गया. मामले में मुख्य आरोपी सुहैल है. फिलहाल पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. लेकिन इस हादसे के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसे रईसजादे जो अपने मजे के लिए किसी का परिवार उजाड़ रहे हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन कब होगा? क्या आरोपी सुहैल को भी सड़क हादसों पर निबंध लिखवाकर छोड़ दिया जाएगा, या फिर जिस पापा की धौंस उसने दिखाई है वो ही पापा अपने संवेदनहीन और लापरवाह बेटे को बचाने के लिए उसकी जन्म की तारीख और साल में हेरफेर कर उसे नाबालिग करार देंगे. सवाल ये भी है कि अगर दोषी नाबालिग भी है तो क्या उसे अपनी मौज के लिए किसी की भी जान लेने का हक है?