Advertisement
भारत ने तबाह किए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, इंडियन आर्मी ने ड्रोन से बरपाया कहर
पहलगाम हमले के बाद से भारत लगातार आतंकवाद पर चोट कर रहा है. पाक समर्थित आतंकवाद को जड़ से मिटाने की कसम खा चुकी भारत सरकार ने 7 मई को पाकिस्तान पर बड़ी कारवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है.
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पाकिस्तान और वहां पनप रहे आतंकवाद को गहरी चोट दी है. पाकिस्तान में आतंक के 9 ठिकानों को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार तिलमिलाया हुआ है और सीमा रेखा पार से गोलीबारी कर रहा है. लेकिन एक बार फिर भारत ने उसके मंसूबे को नाकाम कर दिया है.