Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

गाजियाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- परिवार बचाने के लिए जुटा था इंडिया ब्लॉक

मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली का जिक्र करते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि 1984 सिख दंगा कोई भूला नहीं है, कांग्रेस ने रैली करने के लिए उसी दिन को जानबूझकर चुना.

Image Credit: NMF Input
Loading Ad...

गाजियाबाद में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को संबोधित करते हुए इंडिया ब्लॉक पर परिवारवाद का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक नवंबर को यह सभी लोग रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि परिवार को बचाने के लिए एकजुट हुए, जनता इनकी सच्चाई को अच्छे से जानती है.

“परिवार बचाने के लिए जुटा था इंडिया ब्लॉक”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास देखा है, जो विपक्ष को पसंद नहीं आ रहा है. 2014 से पहले भारत में अविश्वास, अराजकता, नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब सुरक्षित है और आतंकवाद तथा नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है.

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर उपदेश दे रही है. यह वही कांग्रेस है जिसने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था. जिस कांग्रेस ने कभी आपातकाल लगाने की साजिश रची थी, उसका आज हमें लोकतंत्र पर उपदेश देना बेहद हास्यास्पद है. भारत का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है और वह जानता है कि लोकतंत्र के रास्ते में आने वाली रुकावटों को कैसे मजबूती से तोड़ना है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एक सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. जब वे चुनाव जीतते हैं, तो इसे अपनी काबिलियत का प्रमाण बताते हैं, लेकिन हारने पर ईवीएम को दोष देने लगते हैं.

Loading Ad...

मोदी के नेतृत्व में एम्स की संख्या बढ़कर हुई 23

Loading Ad...

देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है. दिल्ली और मेरठ के बीच रैपिड रेल का संचालन इसका उदाहरण है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में एम्स की संख्या सीमित थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए एम्स शुरू किए गए और इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई. उन्होंने आईआईटी, आईआईएम और 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज' दिए गए.

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी तुलना एक ऐसे छात्र से की, जो बार-बार परीक्षा में असफल होने के बाद अपनी गलती मानने के बजाय कॉपी बदलने का आरोप लगाता है.

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि मैंने कल भी कहा था कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़के जैसी है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार नया बहाना बनाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस की ओर से की जा रही राजनीति को देश देख रहा है. कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की विश्वसनीयता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है.

सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ

Loading Ad...

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश में हाईवे का बेहतर नेटवर्क तैयार हुआ है और सार्वजनिक परिवहन के लिए मेट्रो जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है. उन्होंने दावा किया कि दलितों और वंचितों के लिए चार करोड़ आवास बनाए गए हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और दिल्ली में भारत मंडपम जैसे निर्माण कार्य हुए. पहले गरीबों को राशन मिलने में दिक्कत होती थी और किसान परेशान रहते थे. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिली है.

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसानों के सम्मान की बात है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कई कदम उठाए हैं और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं. कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोरोना के कारण पूरी दुनिया प्रभावित थी, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों में जाकर लोगों के साथ खड़े होने का काम किया. देश में कोरोना की जांच और वैक्सीन की मुफ्त व्यवस्था की गई. भारत में बनी वैक्सीन ने देश के लोगों को सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसे 100 से अधिक देशों तक पहुंचाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उस समय वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार किया और सरकार के प्रयासों पर सवाल उठाए.

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा  

Loading Ad...

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कांग्रेस और सपा के नेता समारोह में शामिल नहीं हुए. इन दलों ने लंबे समय तक राम मंदिर का विरोध किया और विकास की योजनाओं में बाधा डालने का काम किया.

मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली का जिक्र करते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि 1984 सिख दंगा कोई भूला नहीं है, कांग्रेस ने रैली करने के लिए उसी दिन को जानबूझकर चुना.

योगी ने कहा कि 1984 में दिल्ली की सड़कों पर वर्षों से रह रहे हिंदू और सिख समुदायों के बीच सौहार्द को नुकसान पहुंचा था और सिख समुदाय के लोगों का कत्लेआम हुआ था.

Loading Ad...

“देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है”

कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और विभिन्न राज्यों में उसे चुनावी जवाब दे चुकी है. उन्होंने दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में देश के 20 राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था और 18 राज्यों में पार्टी को कोई सीट नहीं मिली थी.

/">

Loading Ad...

उन्होंने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और सिक्किम का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अपनी कमजोरियों का विश्लेषण करने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर को जिम्मेदार ठहराती है. यह हास्यास्पद स्थिति है.

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकारों के दौरान दंगे, अराजकता और कर्फ्यू जैसी स्थितियां देखने को मिली थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीति का उद्देश्य जनता के बीच भ्रम और अराजकता पैदा करना है. भाजपा ने कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दलों को बेनकाब करने का निर्णय लिया है ताकि जनता तक उनकी राजनीति की सच्चाई पहुंचाई जा सके.

यह भी पढ़ें

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा का आह्वान किया है. देशभर में 100 स्थानों पर पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...