Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?' दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP नेता अभिजीत दिपके को लोगों ने घेरा, लगे 'चोर-चोर' के नारे

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और 'अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?' कहते हुए सवाल उठाए. वीडियो में कुछ लोग 'चोर-चोर' के नारे लगाते भी सुनाई दिए.

Image Source: IANS
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिन हंगामे भरे रहे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 10 अक्टूबर को सबसे पहले CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में हंगामा किया, जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यही वजह है कि अब एक आम आदमी ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

दिपके पर फूटा आम लोगों का ग़ुस्सा 

दरअसल, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजकर तिहाड़ जेल में रखे जाने के बाद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके प्रति नाराजगी जाहिर की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग दिपके से सवाल करते हुए चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं, 'अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?' वहीं, वीडियो के एक अन्य हिस्से में कुछ लोग 'चोर-चोर' के नारे लगाते नजर आते हैं. हालांकि, दिपके के का विरोध करने वाले इन लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. 

Loading Ad...

रांका, सौरव दास को क्यों हुई न्यायिक हिरासत?

दिल्ली में मंगलवार को पुलिस ने CJP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था. बताया गया कि ये कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करके जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. गौरतलब है कि जंतर-मंतर अब अधिसूचित प्रदर्शन स्थल नहीं है और यहां विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. इस कार्रवाई के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक और कार्यक्रम का ऐलान किया. उन्होंने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की. दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर 'तिरंगा लहरा दो' लिखकर लोगों से इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने देशभक्तों और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान रखने वाले लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील भी की.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: सौरव दास और रांका 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल में बंद, अजिंक्य शिंदे पीस बॉन्ड भरकर रिहा; जंतर-मंतर केस में बड़ा एक्शन

दिपके ने पुलिस पर लगाए आरोप 

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को केवल तिरंगा फहराने की वजह से जेल भेजा गया है. उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, ऐसे में इसे फहराना अपराध नहीं माना जाना चाहिए. दीपके ने दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों से भी अपील की कि वे अपने-अपने शहरों में शाम के समय तिरंगा मार्च निकालें. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है और वह हर हाल में तिरंगा फहराएंगे. CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और दीपके के इस ऐलान के बाद दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति तथा तिरंगा फहराने को लेकर विवाद और तेज हो गया है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, साकेत कोर्ट ने भेजा नोटिस, 8 साल पुराने मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई

यह भी पढ़ें

बहरहाल, सीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत और अभिजीत दिपके की तिरंगा फहराने की अपील के बाद मामला लगातार चर्चा में है. अब सबकी नजर 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाले कार्यक्रम पर है. हालांकि, कार्यक्रम को लेकर आगे क्या स्थिति बनती है, यह देखना अहम होगा.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...