Advertisement
पुलिस की कॉलर पकड़ी, थप्पड़ जड़े… पब में IAS अधिकारी से मांगा गया कार्ड तो की बदसलूकी, FIR दर्ज
बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश कैडर के IAS अफसर पर पुलिस से बदसलूकी के आरोप हैं. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पब में पुलिस से मारपीट की थी.
Advertisement
बेंगलुरु पुलिस ने आंध्र प्रदेश कैडर के एक IAS अधिकारी और उनके तीन दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि शहर के एक पब में छापेमारी के दौरान जब एक पुलिस इंस्पेक्टर ने अधिकारी से अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा, तो उन्होंने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की और अपशब्द कहे.
इस घटना का Video भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा गया कि एक IAS अधिकारी और उनके दोस्त पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहते दिख रहे हैं.
आरोपी IAS अफसर पर केस दर्ज
Advertisement
इस घटना के बाद कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. यह घटना कथित तौर पर रात करीब 1.30 बजे पुलिस स्टेशन के इलाके में मौजूद कावूर पब में हुई थी.
Advertisement
FIR में साफ तौर पर थप्पड़ मारने का जिक्र नहीं है, लेकिन इसमें कहा गया है कि आरोपी IAS अधिकारी ने पुलिस इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की और उन्हें धमकी दी. हालांकि, पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारा था और धमकी दी थी.
IAS अधिकारी पर क्या हैं आरोप?
Advertisement
आरोपी IAS अधिकारी की पहचान विकास मरमत के तौर पर हुई है. विकास की आंध्र प्रदेश के कुप्पम में 'कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी' में स्पेशल ऑफिसर के तौर पर तैनाती है. आरोपी विकास के तीन दोस्तों की पहचान अभय उदय सिंह, नितेश और रोशन के तौर पर हुई है.
पुलिस ने धारा 115 (2), 351 (2), 352, 132, 3 (5) के तहत FIR दर्ज की है. यह शिकायत 10 अक्टूबर को बेंगलुरु में सीसीबी की स्पेशल इंक्वायरी विंग से जुड़े 38 वर्षीय पुलिस इंस्पेक्टर अरुण सालुंके ने दर्ज कराई थी.
FIR के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस, सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के साथ मिलकर शहर भर के पब और दूसरी जगहों पर छापेमारी कर रही थी. ऐसी ही एक छापेमारी के दौरान, पिछले शुक्रवार रात 1.30 बजे यूनिफॉर्म पहने सीसीबी के कर्मचारी पब में दाखिल हुए और ग्राहकों की उम्र कन्फर्म करने और संदिग्ध लोगों की जांच करने के लिए उनके पहचान पत्र देखने लगे.
Advertisement
तलाशी के दौरान, जब पुलिस ने मरमत से उनका पहचान पत्र दिखाने को कहा, तो वे और उनके तीन दोस्त कथित तौर पर भड़क गए और एक छोटी सी बात पर पुलिस से बहस करने लगे. FIR में आरोपी के खिलाफ पुलिस से झगड़ा करने, गाली-गलौज करने, शिकायतकर्ता (पुलिस इंस्पेक्टर) के साथ मारपीट करने और उन्हें धमकी देने के लिए कार्रवाई की मांग की गई है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी IAS अधिकारी ने कथित तौर पर अधिकारियों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया. जब पुलिस इंस्पेक्टर ने उनके व्यवहार के बारे में सवाल किया, तो आईएएस अधिकारी ने कथित तौर पर इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा और धमकी दी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद था. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सीनियर अधिकारियों के दखल के बाद आरोपी अफसर और उसके दोस्तों को छोड़ दिया गया.
Advertisement
कौन हैं IAS अफसर विकास मरमत?
विकास मरमत (Vikas Marmat) आंध्र प्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं. वे 25 मार्च 1996 को राजस्थान के जयपुर में पैदा हुए थे. उन्होंने IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया और JNU से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MA की डिग्री ली. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2018 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 473 हासिल की थी.
यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर चलेगा सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का केस! पोस्ट कर CJI सूर्यकांत के खिलाफ की थी टिप्पणी, फिर किया डिलीट
Advertisement
यह भी पढ़ें
फिलहाल वे कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (KADA) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं. यह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ा विकास कार्य है. इससे पहले वे नेल्लोर नगर आयुक्त, टेक्कली सब-कलेक्टर, कडप्पा में असिस्टेंट कलेक्टर और ग्राम/वार्ड सचिवालय से जुड़े पदों पर रह चुके हैं.