Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘विपक्ष नहीं जनता के लिए…’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच राहुल गांधी को चिराग पासवान का जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर घमासान तेज हो गया है. राहुल गांधी की इस्तीफे की मांग के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है.

Image Source- IANS/Deepak Kumar
Loading Ad...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लग रहे आरोपों के बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विपक्ष CEC को महाभियोग के तहत हटाने की बात कर रहा है. कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बकायदा प्रेजेंटेशन के जरिए चुनाव आयोग पर धांधली और वोटर्स को प्रभावित करने के आरोप लगाए. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की. इस पर अब NDA सरकार में मंत्री चिराग पासवान ने जवाब दिया है. 

राहुल गांधी के आरोपों पर चिराग पासवान ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता विपक्ष क्या कहता है? विपक्ष का काम ही राजनीति करना है. हालांकि चिराग पासवान ने ज्ञानेश कुमार कुमार का बचाव नहीं किया. उन्होंने कहा, 

‘चुनाव आयोग को जनता का भरोसा बनाए रखना चाहिए और उठ रहे सवालों पर खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए.’ 

Loading Ad...

चुनाव आयोग से मांगा जवाब 

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं किसी का बचाव नहीं करूंगा. EC एक स्वतंत्र और सवैंधानिक संस्था है. ऐसे में अगर चुनाव आयोग के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं तो ये जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की ही है कि वह सब कुछ जनता के सामने साफ करें. 

चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए कहा कि उन्हें खुद अपने पक्ष में अपनी बातें मजबूती से रखनी चाहिए ताकि लोगों के मन से संदेह दूर हो. 

महाभियोग लाने की तैयार में विपक्ष 

कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के अन्य दलों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी विरोध दर्ज करवाया. जम्मू कश्मीर विधानसभा में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायक ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ लिखे हुए पोस्टर लेकर पहुंचे. 

Loading Ad...

CJP करेगी देशव्यापी आंदोलन 

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दोहराया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो CJP देशभर में प्रदर्शन करेगी. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- इस आंदोलन को शहर-शहर में ले जाएंगे. इससे एक दिन पहले ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का डेडलाइन दी थी. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘राहुल गांधी को राजनीति का ज्ञान नहीं…’, CEC ज्ञानेश कुमार पर छिड़ा घमासान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, BJP का पलटवार

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...